बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर कपल्स एक-दूसरे से अलग होने के बाद भी दोस्ती का रिश्ता निभाते हैं और मिलते-जुलते भी रहते हैं। ऐसा ही कुछ हमें हाल ही में 'बिग बॉस 16' के सेट पर देखने को मिलने वाला है, जिसमें कटरीना कैफ और सलमान खान एक-दूसरे संग खूब मस्ती-मजाक करते नजर आएंगे। दरअसल, कटरीना अपनी आगामी फिल्म 'फोन भूत' का प्रमोशन करने अपने को-स्टार्स सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ 'बिग बॉस' के सेट पर पहुंचेंगी। इस दौरान सलमान खान अपनी एक्स, दोस्त और 'टाइगर 3' की को-स्टार के साथ जमकर मस्ती करते दिखाई दिए। यहां तक की अभिनेता ने कटरीना के पति विक्की कौशल की जासूसी करने की भी इच्छा जताई है। सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 16' के इस एपिसोड का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Bigg Boss 16: भूत बनने के बाद भी कटरीना की जिंदगी में रहना चाहते हैं सलमान खान, विक्की कौशल की करेंगे जासूसी!
टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' में बहुत से स्टार्स अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने पहुंच रहे हैं। लेकिन इस बार का 'वीकएंड का वार' एपिसोड और भी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इसमें भाईजान के साथ 'फोन भूत' की एक्ट्रेस कटरीना कैफ धमाल मचाती हुई नजर आएंगी। अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंची कटरीना से सलमान कहते नजर आएंगे कि अगर वह एक दिन भूत बन जाएं तो वह उनके पति विक्की कौशल की जासूसी करना चाहेंगे। बता दें 'बिग बॉस' के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शो के अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें कटरीना और सलमान खान एक साथ मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।
फिल्म 'फैशन' को 14 साल पूरे! मधुर भंडारकर ने साझा कीं स्टारकास्ट की पुरानी तस्वीरें
'वीकएंड का वार' के सामने आए लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में कटरीना कैफ सलमान से एक सवाल पूछती नजर आ रही हैं। वह अभिनेता से पूछती हैं कि अगर वह भूत बन जाते हैं तो किसकी जासूसी करना चाहेंगे। सलमान खान कटरीना के सवाब का बड़ा ही मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं, 'एक बंदा है उसका नाम विक्की कौशल है। लविंग है, केयरिंग है, या डेरिंग है? उसके बारे में बात करता हूं। आप ब्लशिंग है। मैं उसकी जासूसी करना चाहूंग।' इतना ही नहीं इसे पहले साझा किए गए वीडियो में कटरीना कैफ सलमान को अपने गाने 'टिप टिप बरसा पानी' पर डांस सिखाते हुए नजर आ रही हैं।
मुश्किल में पड़े 'कांतारा' के मेकर्स, कोर्ट ने 'वराह रूपम' गाने का इस्तेमाल न करने का दिया आदेश
View this post on Instagram
इसके साथ ही सलमान खान 'वीकएंड का वार' में घरवालों की भी बैंड बजाते नजर आ रहे हैं। वहीं अगर कटरीना की फिल्म 'फोन भूत' की बात करें तो यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं। यह फैमिली एंटरटेनर फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
Akshay Kumar Films: अक्षय की इन पांच कम बजट फिल्मों की कमाई उड़ा देगी होश, तैयार हो सकती हैं KGF 2 जैसी कई मूवीज