मशहूर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस के सीजन 16 में शुरू होने के साथ ही कई विवाद देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां घर के कामों को लेकर घर के सदस्य आपस में झगड़ रहे हैं, तो वहीं बिग बॉस भी बारीकी से घरवालों की हर एक हरकत पर नजर रख उन्हें माकूल सजा दे रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को प्रसारित हुए एपिसोड में बिग बॉस की सजा का शिकार हुई अभिनेत्री प्रियंका चौधरी।
2 of 4
टीना दत्ता, सौंदर्य शर्मा और मान्या सिंह
- फोटो : Social media
दरअसल, बीते एपिसोड में बिग बॉस में सभी घर वालों को दूसरे ही दिन नॉमिनेशन प्रक्रिया की जानकारी देकर चौंका दिया था। इसके बाद बिग बॉस के निर्देशानुसार सभी घरवालों ने दो-दो सदस्यों के नाम नॉमिनेशन के लिए दिए थे। इस प्रक्रिया के दौरान टीना दत्ता, सौंदर्य शर्मा और मान्या सिंह का सॉरी बोलना उन पर भारी पड़ गया, जिसकी वजह से बिग बॉस में तीनों को अगले आदेश तक घर के सारे काम करने की सजा सुनाई थी।
Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा ने शिव ठाकरे को कहा बेशर्म, जोरदार बहस के बाद फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
3 of 4
Bigg Boss 16
- फोटो : Social media
इस सजा के बाद से ही तीनों सदस्य अपने-अपने काम कर रहे थे, लेकिन इस बीच मान्या और टीना के बीच किचन के कुछ काम को लेकर बहस बाजी हो गई, जिस पर प्रियंका मान्या का समर्थन करती नजर आईं। इसके अलावा प्रियंका कई बार कैप्टन निमृत की बात को अनदेखा कर बिग बॉस के आदेश के खिलाफ जाकर घर के काम करती भी दिखीं। ऐसे में मान्या का साथ देना प्रियंका पर ही भारी पड़ गया और बिग बॉस ने उनके इस बर्ताव के लिए प्रियंका को सजा सुना दी।
Richa Chadha-Ali Fazal Reception: मुंबई में आयोजित हुआ अली-ऋचा का रिसेप्शन, बॉलीवुड के कई सितारों ने की शिरकत
4 of 4
प्रियंका चौधरी
- फोटो : Social media
बिग बॉस ने कैप्टन निमृत को कन्फेशन रूम में बुलाकर कहा कि प्रियंका उनकी बात टाल कर बार-बार घर के काम कर रही हैं। इसलिए अब टीना, सौंदर्या और मान्या में से निमृत किसी एक सदस्य को सजा से मुक्त कर सकती हैं। वही उस एक सदस्य की जगह प्रियंका को घर के काम करने की सजा दे सकती हैं। इस पर निमृत कहती हैं कि प्रियंका को मान्या का काम करना पसंद नहीं आ रहा है, इसलिए उन्होंने मान्या को सजा से मुक्त करते हुए प्रियंका को घर के काम करने की सजा सुनाई।
PS-1 Box Office Collection Day 5: पीएस-1 की कमाई में आया उछाल, पांच दिन में 150 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन!