मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट वन' (पीएस 1) ने ओपनिंग डे पर ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म रिलीज के बाद से शानदार कमाई कर रही थी। तीन दिनों के भीतर ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 'पीएस 1' मंडे टेस्ट में थोड़ी पिछड़ती नजर आई, तो मंगलवार को इसने फिर से बढ़त बना ली है। मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म का कलेक्शन कितना रहा...
PS-1 Box Office Collection Day 5: पीएस-1 की कमाई में आया उछाल, पांच दिन में 150 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन!
'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट वन' ने 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने पहले ही दिन 36.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर अपनी बढ़िया शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म ने शनिवार को 34.6 करोड़ और रविवार को 39.2 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ऐसे में शुरुआती तीन दिनों में ही फिल्म की कमाई 100 करोड़ हो गई। वहीं, मंडे टेस्ट में फिल्म पिछड़ती नजर आई और कलेक्शन में 50 फीसदी गिरावट देखने को मिली।
Adipurush: आदिपुरुष के टीजर पर रामायण की ‘सीता’ ने दी प्रतिक्रिया, कहा- चीजों के साथ छेड़छाड़ सही नहीं
दरअसल, पहले सोमवार को फिल्म की कमाई 19.25 करोड़ रुपये ही रही। वहीं, अब मंगलवार यानी पांचवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं, जिनके मुताबिक फिल्म ने अपनी कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की है। पांचवें दिन फिल्म 23.50 करोड़ रुपये कमाने में सफल हो गई है। ऐसे में अब तक आए शुरुआती आंकड़ों को जोड़ लिया जाए, तो फिल्म का कुल कलेक्शन 153.05 करोड़ रुपये हो गया है।
Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई विक्रम वेधा, पांच दिनों में महज इतना रहा कलेक्शन
बता दें कि 'पीएस 1' एक ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसकी कहानी चोल साम्राज्य के गौरवशाली इतिहास पर आधारित है। 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में विक्रम, जयम रवि, कार्थी, तृषा और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं। मणिरत्नम की इस फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन ने काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है।
Amitabh Bachchan: 22 फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने निभाया ‘विजय’ का किरदार, जानें इस नाम के पीछे की मजेदार कहानी