Bigg Boss 16: ‘बिग बॉस’ में वाइल्ड कार्ड बनकर आए सुंबुल के खास दोस्त फहमान खान, खुशी से झूम उठीं एक्ट्रेस
'इमली' में सुंबुल तौकीर के को-स्टार रहे और उनके खास दोस्त फहमान खान 'बिग बॉस 16' में वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री ले चुके हैं। फहमान के शो का हिस्सा बनने से सुंबुल की खुशी का ठिकाना नहीं है।
विस्तार
'बिग बॉस 16' में शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान के रिश्ते ने हर किसी को हैरान कर दिया था। दोनों के रिश्ते को लेकर सलमान खान ने भी बात की और उन्हें एक-दूसरे से दूर रहने की सलाह दी और एक्ट्रेस को ऑब्सेस्ड तक बता दिया था। वहीं, अब शो में सुंबुल के सबसे खास दोस्त फहमान खान बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ले चुके हैं। अपने दोस्त फहमान को देख सुंबुल भी खुशी से झूम उठीं।
मेकर्स की ओर से जारी किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि फहमान खान बिग बॉस के घर में पहुंच गए हैं। वीडियो की शुरुआत बिग बॉस की अनाउंसमेंट से होती है और वो कहते हैं घर में पहले वाइल्ड कार्ड की एंट्री हो रही है। ऐसे में सभी घरवाले लिविंग एरिया में आ जाते हैं। फिर फहमान की घर में एंट्री होती है और सुंबुल भाग कर उन्हें गले लगा लेती हैं और इमोशनल हो जाती हैं।
Shaktimaan: रणवीर सिंह ही बनेंगे बड़े परदे के ‘शक्तिमान’, निर्देशक का नाम तय, एमसीयू में एंट्री पर काम शुरू
इसके बाद सुंबुल फहमान से कहती हैं कि ये सपना है क्या, तू सच में आ गया, तू तो नहीं आने वाला था? इस पर फहमान कहते हैं, मुझे लगा तुझे जरूरत है। अपने खास दोस्त को घर में पाकर सुंबुल काफी खुश हैं और वह कहती नजर आती हैं कि ये आ गया ना, अब बस मुझे और कुछ नहीं चाहिए। बता दें कि सुंबुल और फहमान ने स्टार प्लस के शो 'इमली' में एक साथ काम किया था। दोनों की बॉन्डिंग काफी बढ़िया है और ऐसे में उनकी डेटिंग की खबरें भी सामने आती रहती हैं।
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज फिर पहुंचीं पटियाला हाउस कोर्ट, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जमानत पर होनी है
E dono ki pyaar me trust, support, caring, Fabulous chemistry ❤️
— R K 🎸 Sumaan miss you (@koganti_rajani) November 24, 2022
Tina ji ye hai pyaar ❤️
Dono Nazar na Lage 🧿
Dono hamesha saath rehna hamesha ♥️@fahmaankhan @TouqeerSumbul #FahmaanKhan #SumbulTauqeerKhan #Arylie #SuMaan pic.twitter.com/gHdRXNySZx
वहीं, कई रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि फहमान खान वाइल्ड कार्ड एंट्री नहीं हैं। वह शो में सुंबुल को सपोर्ट करने के लिए आए हैं और घर में एक दिन ही रहेंगे। ऐसे में अब देखना होगा क्या फहमान के जाने से सुंबुल अपना गेम बेहतर कर पाती हैं या नहीं। वहीं, सोशल मीडिया पर बिग बॉस के सुंबुल के प्रति बायस्ड होने के भी आरोप लग रहे हैं। लोगों का मानना है कि सुंबुल के पिता को घर में बुलाकर समझाना और फिर अब उनके दोस्त फहमान का शो में आना पूरी तरह से बायस्ड है।
IFFI 2022: ‘गुंडा’ के ‘बुल्ला’ मुकेश ऋषि की खलनायक छवि से डरते थे बच्चे, महिलाएं भी कहती थीं घटिया बातें