टेलीविजन के मशहूर और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन में हर दिन नए मोड़ देखने को मिल रहे हैं। शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि, दर्शकों को बिग बॉस के घर में आए दिन कोई न कोई बवाल देखने के मिलता रहता है। ऐसे में घर का माहौल ज्यादातर गर्म ही बना रहता है। हालांकि, हफ्ते भर घर के अंदर हुई गहमा- गहमी के बाद सप्ताह में अंत में शो के होस्ट एक्टर सलमान खान इसे पहले से थोड़ा नरम और हल्का बनाते आते हैं।
बीते हफ्ते घर में मचे घमासान के बाद हफ्ते के आखिर में सलमान वीकएंड का वार एपिसोड में घरवालों से हुई गलतियों को लेकर उन्हें नसीहत देते नजर आते हैं। इसी क्रम में इस हफ्ते प्रसारित हुए वीकेंड का वार एपिसोड के पहले दिन यानी शनिवार को सलमान खान घर के सदस्यों से बातचीत करते नजर आए। इस दौरान सलमान ने ना सिर्फ सभी सदस्यों की गलतियों पर उनकी खिंचाई की, बल्कि कई मजेदार टास्क भी कराए।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
आज प्रसारित हुए एपिसोड में सलमान खान सभी घरवालों से उनके मन की बात करते नजर आए। इशके तहत सलमान ने सभी घर वालों को एक पेपर पर घर के के सदस्यों के लिए अपने मन में छिपी अपनी शिकायत और उस शिकायत की वजह लिखने को कहीं।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
इसके बाद सभी सदस्य एख- एक कर अपनी स्क्रिप्ट पढ़ते हुए अपनी शिकायत और उसकी वजह बताते नजर। आए इसी दौरान विशाल कोटियन और जय भानुशाली भी एक दूसरे के प्रति अपनी शिकायत और उनकी वजह का खुलासा करते दिखाई दिए।
4 of 5
विशाल कोटियन
- फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)
सबसे पहले विशाल ने जय के लिए अपनी शिकायत बताते हुए कहा कि वह जय को अपना बहुत अच्छा दोस्त मानते थे। हालांकि, अपनी उस दोस्ती को निभाने में जय नाकाम रहे। उन्होंने कहा कि जब वह शो में गलत नजर आ रहे थे, तो जय ने उन्हें ना तो इस बारे में बताया और ना ही उन्हें समझाने की कोशिश की। बल्कि उनसे बात करना ही छोड़ दी।
5 of 5
जय भानुशाली
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं. जय ने अपनी बारी आने पर कहा कि विशाल की बात से सहमत नहीं है। उन्होंने कहा कि वह दोस्ती पूरी ईमानदारी और दिल से निभाते हैं। हालांकि, विशाल से दोस्ती में मिलने धोखे और उनके दिखावटी व्यवहार की वजह से अब उन पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। जय ने यह भी कहा कि इस शो में विशाल अब सिर्फ उनका ही प्रतिद्वंदी है।