फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: राखी सावंत के अनफेयर संचालन पर फूटा घरवालों का गुस्सा, रश्मि ने टास्क के बीच में फेंकी खाने की थाली

Thu, 23 Dec 2021 01:20 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Thu, 23 Dec 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra shamita shetty and other gets angry on rakhi for unfair sanchalan rashami desai throw her food plate
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच रहा है ऐसे में घर में बचे सभी सदस्य ये कोशिश कर रहे हैं कि वो फिनाले में अपनी जगह बना सकें। इस हफ्ते फिनाले टास्क से जहां शमिता शेट्टी, उमर रियाज, निशांत भट्ट, प्रतीक सहजपाल और देवोलीना भट्टचार्जी बाहर हो गए तो वहीं करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, रश्मि देसाई और अभिजीत बिचुकले को घर में फिनाले का टास्क खेलने को मिला। हालांकि अपने पसंदीदा को फिनाले में पहुंचाने के लिए घर के नॉमिनेटेड सदस्यों को ये टास्क करना था। इस टास्क के दौरान घर दो हिस्सों में बंट गया।



बिग बॉस ने दिया था टास्क

टनल टास्क के बाद बिग बॉस ने जीते हुए कंटेस्टेंस के बीच एक टास्क करवाया जहां उन्हें अंडे कलेक्ट करने थे और जिसका हाथ आग में डालने के दौरान उस सोने के अंडे पर पहले पड़ता वो ये फिनाले रेस में शामिल किसी एक सदस्य को फिनाले रेस से बाहर कर सकते थे। जहां पहले पड़ाव में उमर ने जीतकर अभिजीत बिचुकले की लाइफ लाइन खत्म की तो वहीं देवोलीना ने रश्मि देसाई को फिनाले रेस से बाहर कर दिया।

bigg boss 15 karan kundrra shamita shetty and other gets angry on rakhi for unfair sanchalan rashami desai throw her food plate
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राखी बनी टास्क की संचालक

दरअसल घर में मौजूद अधिकतर घरवाले ये नहीं चाहते थे कि अभिजीत बिचुकले फिनाले रेस में शामिल हो। उमर रियाज ने दो बार अंडे उठाए। एक बार खुद उन्होंने उसे खुद आग में डाला तो वहीं दूसरी बार उमर और शमिता ने मिलकर अंडे पर किसी का हाथ न लगे इसका प्लान बनाया। शमिता ने जैसे ही झट से अंडे को डाला राखी ने तुरंत ही कहा की उस पर देवोलीना का हाथ पहले लगा है और उन्होंने आग में गिरने से पहले अंडे को छुआ है।

bigg boss 15 karan kundrra shamita shetty and other gets angry on rakhi for unfair sanchalan rashami desai throw her food plate
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

राखी के संचालन को घरवालों ने बताया अनफेयर

हालांकि जब राखी ने देवोलीना को दूसरे पड़ाव का विजेता बताया तो करण कुंद्रा, निशांत भट्ट, शमिता शेट्टी, उमर रियाज और रश्मि देसाई उन पर भड़क गए। करण कुंद्रा ने राखी से कहा कि ये बिलकुल अनफेयर है, क्योंकि क्लियर रूप से उमर ने ये टास्क जीता है। जबकि राखी अपनी बात पर अड़ी रहीं और उनके और घरवालों के बीच इस बात पर खूब झगड़ा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra shamita shetty and other gets angry on rakhi for unfair sanchalan rashami desai throw her food plate
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

रश्मि देसाई ने फेंकी खाने की थाली

रश्मि देसाई राखी के निर्णय से इतना ज्यादा गुस्से में आ गईं कि खाना खाते हुए उन्होंने अपनी खाने की थाली को ही नीचे फेंक दिया और राखी से झगड़ा करने लगीं। रश्मि का इस तरह थाली फेंकना उमर और प्रतीक को बिलकुल भी पसंद नहीं आया। खाने को लेकर प्रतीक भी रश्मि देसाई से भिड़ गए और दोनों में जमकर झगड़ा हुआ।

विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra shamita shetty and other gets angry on rakhi for unfair sanchalan rashami desai throw her food plate
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

तेजस्वी और करण के बीच लगाई आग

दरअसल तेजस्वी और करण दोनों ही फिनाले टास्क खेल रहे थे। ऐसे में दोनों ही अंदर जाना चाहते थे। करण ने राखी से जाकर ये पूछा कि वो फेयर रहेंगी ना जिसका जवाब राखी ने हां में दिया। लेकिन जब तेजस्वी आईं तो उन्होंने उन्हें घुमाकर कहा कि करण नहीं चाहता की तुम फिनाले में जाओ, जिसके बाद करण और तेजस्वी के बीच भी झगड़ा हुआ और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed