फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश के लिए घुटनों पर आए करण कुंद्रा, ऐसे किया दिल का हाल बयां

Mon, 27 Dec 2021 02:27 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 27 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra propose tejasswi prakash says this is the best 12 week in bb house with you
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

बिग बॉस 15 को खत्म होने में बस दो हफ्ते बाकी हैं, ऐसे में घर में लगातार तेजरन का रिश्ता कई लोगों के लिए सवाल बना हुआ है। हालांकि दोनों कई बार ये कह चुके हैं कि उनका रिश्ता सिर्फ शो के लिए नहीं है बल्कि वो बाहर भी एक-दूसरे से ऐसे ही रहेंगे, लेकिन जिस तरह से दोनों की घर में लड़ाई होती है और दोनों गेम में लड़ते हैं उससे सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर कई बार सवाल खड़े हो जाते हैं। दोनों के लिए पिछला हफ्ता काफी मुश्किल रहा है। टास्क के दौरान दोनों आपस में झगड़ते हुए दिखाई दिए और एक-दूसरे के लिए रोते हुए नजर आए।



करण ने किया तेजस्वी को प्रपोज

हालांकि क्रिसमस का मौका है ऐसे में हर कोई खुशियां मना रहा है। ऐसे में घर में नोरा फतेही ने पहुंचीं थीं जिनके आने से घर का माहौल काफी अच्छा हो गया था। नोरा ने करण कुंद्रा को कहा कि आज तक उन्होंने तेजस्वी को कभी भी आई लव यू नहीं कहा है। करण ने कहा मैंने ही सबसे पहले उसे कहा था मैं पसंद करता हूं, लेकिन नोरा ने कहा हमने कभी नहीं देखा कि आपने तेजस्वी से अपने दिल की बात कही हो तो आप अब तेजस्वी को सबके सामने प्रपोज करेंगे।

bigg boss 15 karan kundrra propose tejasswi prakash says this is the best 12 week in bb house with you
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी के लिए घुटनों पर आए करण   

करण कुंद्रा ने गेम को परे रखते हुए तेजस्वी से अपना हाल ए दिल बयां किया। हाथ में गुलाब लेकर करण कुंद्रा घुटनों पर बैठें और तेजस्वी से अपने दिल की बात कहने लगें। हालांकि करण अपने दिल की बात कहते हुए काफी शर्माते हुए धीरे-धीरे कह रहे थे। करण ने तेजस्वी से कहा तुम्हारे आने के बाद मैं खुद को और अच्छे से जान पाया हूं। करण की आंखों में तेजस्वी के लिए प्यार साफ तौर पर नजर आ रहा था।

bigg boss 15 karan kundrra propose tejasswi prakash says this is the best 12 week in bb house with you
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

करण ने कहा 12 हफ्तों में ये पता चला

करण ने तेजस्वी को कहा मैं तुम्हें 12 हफ्तों से जानता हूं और मुझे खुद के बारे में बहुत कुछ जानने और समझने का मौका मिला है। मुझे तुम्हें जानकर मेरा टाइप पता चला है। मुझे नहीं पता था कि मेरी जिंदगी में एक लड़की आएगी और इतने सारे बदलाव ला देगी। ये 12 हफ्ते मेरी जिंदगी के सबसे खूबसूरत पल हैं जो मैंने तुम्हारे साथ बिताए हैं। करण ने कहा मैंने कभी ऐसा पहले महसूस नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra propose tejasswi prakash says this is the best 12 week in bb house with you
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

तेजस्वी ने भी दिया ऐसे जवाब

करण के इस प्यार भरे प्रपोजल को देखने के बाद तेजस्वी भी खुद की खुशी को रोक नहीं पाईं और शर्मा गईं। करण ने तेजस्वी से कहा मुझे हां ही सुननी हैं। तेजस्वी ने भी करण के प्यार का जवाब बड़े ही प्यारे अंदाज में उनके गालों पर किस करके दिया और वो शर्मा गईं। तेजस्वी के चेहरे पर उनकी खुशी साफ झलक रही थी।

विज्ञापन
bigg boss 15 karan kundrra propose tejasswi prakash says this is the best 12 week in bb house with you
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Tv

दोनों ने कैंडी की शेयर

नोरा जैसे ही घर में आईं उन्होंने पहला टास्क तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा को दिया। जहां दोनों से पूछा क्या उन्होंने कभी कैंडी शेयर की है जिसका जवाब दोनों ने ना में दिया। जिसके बाद नोरा ने उन्हें एक कैंडी में से शेयर करने को कहा। इतना ही नहीं क्रिसमस के मौके पर दोनों ने एक दूसरे को तोहफा भी दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed