{"_id":"61785b6dcfca4d322270d05b","slug":"bigg-boss-15-afsana-khan-called-rajiv-adatia-fat-angry-shamita-shetty-replied","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss 15: अफसाना ने राजीव को इशारों-इशारों में कहा ‘मोटा’, भड़कीं शमिता शेट्टी ने दिया जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Bigg Boss 15: अफसाना ने राजीव को इशारों-इशारों में कहा ‘मोटा’, भड़कीं शमिता शेट्टी ने दिया जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Wed, 27 Oct 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस 15 के घर में लड़ाई-झगड़ा काफी आम बात हो गई है। घर में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिनके बीच बिल्कुल भी नहीं बनती है। इसमें एक प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली हैं, तो दूसरा शमिता शेट्टी और अफसाना खान का नाम भी शामिल है। अफसाना खान और शमिता शेट्टी घर में अक्सर लड़ते-झगड़ते नजर आ चुकी हैं। लेकिन अब दोनों के बीच राजीव आदित्या की वजह से बहस हुई। दरअसल, घर में अफसाना खान ने बातों-बातों में राजीव आदित्या को 'मोटा' कह दिया, जिसके बाद शमिता ने अफसाना को करारा जवाब दिया।
घर में बिग बॉस की तरफ से कंटेस्टेंट्स को कैप्टेंसी टास्क दिया गया, जिसका नाम ‘लव कैप्टन’ है। इस टास्क में पूरे घर को दो टीम में बांट दिया गया। इस टास्क में टीम ‘ए’ में तेजस्वी, प्रतीक, निशांत, मायशा और सिंबा हैं और दूसरी टीम में विशाल, जय, अफसाना, उमर और ईशान हैं। इस टास्क में एक टीम के सदस्य ‘अल्फाबेट’ से खड़े हैं और दूसरी टीम के सदस्य उन्हें बाहर निकालने कोशिश कर रहे हैं।
2 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस टास्क के दौरान ही गार्डन एरिया में सभी के बीच मस्ती मजाक हो रहा होता है। सभी कैप्टेंसी को लेकर बात कर रहे होते हैं। इसी दौरान बातों-बातों में अफसाना राजीव को ‘मोटा’ कह देती हैं। अफसाना अपनी टीम की तरफ से 'अल्फाबेट' में बैठी हुई होती हैं। तब वह राजीव को कहती हैं कि, राजीव इस अल्फाबेट में फिट नहीं होंगे। राजीव अफसाना से इसकी वजह पूछते हैं तो, अफसाना उनके शरीर की ओर इशारा करती हैं। अफसाना की इस बात पर राजीव भड़क जाते हैं। राजीव करण कुंद्रा को कहते हैं कि, मैं चढ़ जाऊंगा इसके ऊपर।
3 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद वह अफसाना से कहते हैं कि, अगर अफसाना में चढ़ूंगा तो बहुत गलत हो जाएगा। आप मेरे साथ शुरू करोगी तो बहुत बुरा होगा। आप सबके साथ कर सकते हैं मेरे साथ नहीं। आप छोटी बच्ची नहीं हैं। इस दौरान करण कुंद्रा भी अफसाना को कहते हैं कि, अगर एक इंसान को बुरा लगता है तो मत बोलो। इस पर अफसाना कहती हैं कि मैंने ऐसे ही बोल दिया, अब उसने दिल पर ले ली बात।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पूरी बहस में शमिता भी शांत नहीं रह पाईं। शमिता ने अफसाना को जवाब देते हुए कहा कि, आप किसी को भी मोटा कह देते हैं। ये बात अच्छा नहीं है। आप खुद सोचो कि इंसान को कैसा लगेगा। इसके बाद राजीव अफसाना को कहते हैं कि, आप टोंट मार रही हैं। मैं भी मार सकता हूं। मैं यहां पागल नहीं हूं। मैं भी जवाब दे सकता हूं।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस 15
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, अफसाना की बात राजीव को काफी ज्यादा बुरी लगती है। इसी वजह से वह टास्क खत्म होने के बाद घर के हॉल में रोने लगते हैं। इस दौरान सभी उन्हें चुप करवाने की कोशिश करते हैं। इतना ही नहीं, राजीव को रोता हुआ देखकर अफसाना भी उन्हें सॉरी कहती हैं, जिसके बाद ये पूरा मामला शांत होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।