बिग बॉस 14 में अब कंटेस्टेंट के बीच की लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। एक दूसरे पर आरोप लगाने का सिलसिला खुलेआम चलने लगा है। शो में वाइल्ड कार्ड के तौर पर एंट्री करने वाली कविता कौशिक और एजाज का झगड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस लड़ाई की आग अब शो के होस्ट सलमान खान तक पहुंच गई है।
2 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : कलर्स
वीकेंड का वार प्रोमो में दिखाया गया है कि सलमान खान इस मुद्दे पर कविता और एजाज की बात समझने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस दौरान कविता काफी आक्रामक अंदाज में कहती हैं कि एजाज उनके दोस्त नहीं हैं।
3 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : कलर्स
प्रोमो में कविता कहती हैं, 'लॉकडाउन में एजाज ने मुझे बोला था कि मेरे पास खाना नहीं है। मैंने उनके लिए खाना बनाया, लेकिन हम दोस्त नहीं हैं। ये मेरी सबसे बड़ी गलती है जिसकी वजह से मेरी इतनी बेइज्जती हो रही है। ये पागल इंसान है। मैंने इस इंसान को इतना सपोर्ट किया है। ये कभी भी मेरे दोस्त नहीं हो सकते।'
4 of 5
बिग बॉस 14
- फोटो : instagram/colorstv
सलमान खान इस दौरान कविता कौशिक को काफी समझाने की कोशिश करते हैं। वे कहते हैं एजाज को घर में एक ऐसे सदस्य की जरूरत थी जो उन्हें सपोर्ट करे, आपके जरिए उन्हें वो सपोर्ट मिल रहा था। लेकिन सलमान की बातों पर कविता ध्यान नहीं देतीं। इसके बाद सलमान लड़ते रहो कहकर, स्टेज छोड़कर चले जाते हैं।
5 of 5
एजाज खान, कविता कौशिक
- फोटो : instagram: colorstv
गौरतलब है कि कविता कौशिक बिग बॉस 14 में आई थीं तो एजाज खान ने उन्हें अपना खास और सबसे अच्छा दोस्त बताया था, लेकिन जब बुधवार को इनका झगड़ा हुआ तो कविता कौशिक ने एजाज को कहा कि वह मेरे कहीं से भी खास दोस्त नहीं हैं।
कंगना रणौत ने कनाडा के पीएम से पूछा सवाल, कहा- 'हम एक आदर्श दुनिया में नहीं रहते हैं'