फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: नेपोटिज्म को लेकर उठा सवाल तो सलमान खान ने दिया शाहरुख का उदाहरण, कही ये बात

Sun, 01 Nov 2020 09:53 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 01 Nov 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan on nepotism says Shah Rukh Khan and Akshay Kumar made it on their own
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : instagram/iamsrk, colorstv

बिग बॉस 14 में भी नेपोटिज्म का मुद्दा छाया हुआ है। राहुल वैद्य ने जान कुमार सानू को लेकर नेपोटिज्म पर कमेंट किया था। राहुल वैद्य के कमेंट के बाद ही माना जा रहा था कि वीकेंड का वार में सलमान खान, राहुल वैद्य की क्लास लगाएंगे और हुआ भी वही। शनिवार प्रसारित एपिसोड में बॉलीवुड के कई अभिनेताओं का उदाहरण देते हुए सलमान ने राहुल वैद्य से सवाल पूछे जिसका जवाब गायक के पास नहीं था।

Bigg Boss 14 Salman Khan on nepotism says Shah Rukh Khan and Akshay Kumar made it on their own
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

सलमान खान ने राहुल वैद्य से कहा कि ‘अगर आपके माता पिता आपके लिए कुछ करते हैं तो क्या वह नेपोटिज्म कहलाएगा? इस इंडस्ट्री में क्या यह संभव है कि किसी के बच्चे को किसी पर थोपा जा सके? इंडस्ट्री ऐसे नहीं चलती है।‘ सलमान खान ने इस दौरान अभिनेता संजय दत्त, सनी देओल और ऋषि कपूर का नाम नाम लिया। सलमान खान ने कहा कि ‘इन अभिनेताओं के पिता ने जरूर उन्हें लॉन्च किया लेकिन उसके बाद उन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई। इसमें क्या गलत है?’

Bigg Boss 14 Salman Khan on nepotism says Shah Rukh Khan and Akshay Kumar made it on their own
सलमान खान - फोटो : instagram/colorstv

सलमान खान ने अजय देवगन के बारे में कहा कि ‘उनके पिता एक्शन डायरेक्टर थे जो कि बाद में निर्देशक बने। आज अजय देवगन एक बड़े स्टार हैं तो अपने अभिनय क्षमता के दम पर वो वहां पहुंचे।‘ यहां सलमान ने कई ऐसे अभिनेताओं का नाम भी लिया जो इंडस्ट्री से नहीं हैं लेकिन पहचान बनाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan on nepotism says Shah Rukh Khan and Akshay Kumar made it on their own
अक्षय कुमार, सलमान खान - फोटो : instagram/akshaykumar, beingsalmankhan

सलमान ने कहा कि ‘शाहरुख खान दिल्ली से यहां आए। अक्षय कुमार हैं जिनका इंडस्ट्री से कोई नाता नहीं था। मेहनत के दम पर ये सब 20-30 साल से टिके हुए हैं। इतने लंबे समय से वे हैं क्योंकि उन्होंने उतनी मेहनत की है। जैकी श्रॉफ को लाने का श्रेय देव आनंद को जाता है। जिसमें वो बात है वो ही चलेगा और जिसमें बात नहीं है वो अपनी खुद की तिजोरी, घर की तिजोरी, माता पिता की तिजोरी खाली करके जाएगा।‘

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Salman Khan on nepotism says Shah Rukh Khan and Akshay Kumar made it on their own
बिग बॉस 14 - फोटो : instagram/colorstv

एपिसोड के दौरान सलमान ने खुद का भी जिक्र किया। उन्होंने अपने पिता सलीम खान से कहा था कि कितने निर्माता निर्देशक उनके यहां आते रहते हैं वह उनका नाम क्यों नहीं देते। जिस पर सलमान के पिता ने कहा था कि ‘अगर तुम में बात होगी तो वे खुद ही देखकर अपनी फिल्मों में लेंगे। यह दर्शकों के हाथ में होता है कि वह किसे खारिज कर देंगे और किसे स्वीकार करेंगे।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed