छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' का 14वां सीजन भी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 'बिग बॉस 14' का ग्रैंड फिनाले होने में सिर्फ एक दिन बचा है। वहीं फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन में किस हस्ती को बिग बॉस की ट्रॉफी मिलेगी। ये बात तो सभी जानते हैं कि मेकर्स से पहले जनता ही ये फैसला करेगी की विजेता किसे बनाना है। हालांकि इस सीजन में एक कंटेस्टेंट ऐसा रहा है जिसके विजेता बनने के चांस सबसे ज्यादा है।
2 of 5
रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य
- फोटो : Instagram
सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड की मानें तो बिग बॉस के इस सीजन के विजेता का नाम बताना ज्यादा मुश्किल नहीं है। लोगों का मानना है कि टीवी की चर्चित बहू रुबीना दिलैक ही इस सीजन की विजेता बन सकती हैं। हालांकि रुबीना को इस सीजन में राहुल वैद्य से कड़ी टक्कर मिली है। ऐसे में ये भी हो सकता है कि राहुल ही ये ट्रॉफी अपने घर ले जाएं।
3 of 5
रुबीना
- फोटो : Instagram
वहीं एक सर्वे के मुताबिक रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विजेता बनती दिख रही हैं। सर्वे की मानें तो 61.5 प्रतिशत लोगों ने रुबीना के लिए वोट किया है। वहीं राहुल वैद्य को 24.1 प्रतिशत वोट मिले हैं। अली गोनी 10.9 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे रनरअप बन सकते हैं। वहीं निक्की तंबोली को 3.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। इन सबमें सबसे कम वोट राखी सावंत को मिले हैं।
4 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : instagram/rubinadilaik16
गौरतलब है कि रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट रही हैं। इसके साथ ही शो में उनका गेम भी दूसरे लोगों से बेहतर रहा है। रुबीना का नाम अक्सर ट्विटर ट्रेंड लिस्ट में भी शामिल रहा है। रुबीना छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं और उनकी फैन फालोइंग भी घर के दूसरे सदस्यों से ज्यादा रही है। ऐसे में रुबीना के इस सीजन को जीतना ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा है।
5 of 5
रुबीना दिलैक
- फोटो : Instagram: @rubinadilaik
सिर्फ इतना ही नहीं रुबीना इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं जो लगातार बेघर होने के लिए नॉमिनेट होती रही हैं। इससे ये भी पता चलता है कि घरवाले उन्हें मजबूत खिलाड़ी मानते हैं। वहीं दर्शकों ने हमेशा अपने वोट से रुबीना को बचाया है जो ये जाहिर करता है कि फैंस रुबीना को इस खेल में विजेता का रूप में देखना चाहते हैं। अब इस सीजन की ट्रॉफी किसे मिलती है ये तो कुछ समय में दर्शकों को पता चल जाएगा।