फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस 14: रुबीना दिलैक को कड़ी टक्कर दे रहा घर का ये सदस्य, किसके नाम होगी इस सीजन की ट्रॉफी?

Sun, 21 Feb 2021 03:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Feb 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Grand Finale: Here's why Rubina Dilaik can win the show
राहुल वैद्य-रुबीना दिलैक-राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे के सबसे चर्चित शो 'बिग बॉस' का 14वां सीजन भी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। 'बिग बॉस 14' का ग्रैंड फिनाले होने में सिर्फ एक दिन बचा है। वहीं फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन में किस हस्ती को बिग बॉस की ट्रॉफी मिलेगी। ये बात तो सभी जानते हैं कि मेकर्स से पहले जनता ही ये फैसला करेगी की विजेता किसे बनाना है। हालांकि इस सीजन में एक कंटेस्टेंट ऐसा रहा है जिसके विजेता बनने के चांस सबसे ज्यादा है।

Bigg Boss 14 Grand Finale: Here's why Rubina Dilaik can win the show
रुबीना दिलैक, राहुल वैद्य - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड की मानें तो बिग बॉस के इस सीजन के विजेता का नाम बताना ज्यादा मुश्किल नहीं है। लोगों का मानना है कि टीवी की चर्चित बहू रुबीना दिलैक ही इस सीजन की विजेता बन सकती हैं। हालांकि रुबीना को इस सीजन में राहुल वैद्य से कड़ी टक्कर मिली है। ऐसे में ये भी हो सकता है कि राहुल ही ये ट्रॉफी अपने घर ले जाएं।

Bigg Boss 14 Grand Finale: Here's why Rubina Dilaik can win the show
रुबीना - फोटो : Instagram

वहीं एक सर्वे के मुताबिक रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की विजेता बनती दिख रही हैं। सर्वे की मानें तो 61.5 प्रतिशत लोगों ने रुबीना के लिए वोट किया है। वहीं राहुल वैद्य को 24.1 प्रतिशत वोट मिले हैं। अली गोनी 10.9 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे रनरअप बन सकते हैं। वहीं निक्की तंबोली को 3.5 प्रतिशत वोट मिले हैं। इन सबमें सबसे कम वोट राखी सावंत को मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Grand Finale: Here's why Rubina Dilaik can win the show
रुबीना दिलैक - फोटो : instagram/rubinadilaik16

गौरतलब है कि रुबीना दिलैक बिग बॉस 14 की सबसे मशहूर कंटेस्टेंट रही हैं। इसके साथ ही शो में उनका गेम भी दूसरे लोगों से बेहतर रहा है। रुबीना का नाम अक्सर ट्विटर ट्रेंड लिस्ट में भी शामिल रहा है। रुबीना छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री हैं और उनकी फैन फालोइंग भी घर के दूसरे सदस्यों से ज्यादा रही है। ऐसे में रुबीना के इस सीजन को जीतना ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा है।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Grand Finale: Here's why Rubina Dilaik can win the show
रुबीना दिलैक - फोटो : Instagram: @rubinadilaik

सिर्फ इतना ही नहीं रुबीना इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट रही हैं जो लगातार बेघर होने के लिए नॉमिनेट होती रही हैं। इससे ये भी पता चलता है कि घरवाले उन्हें मजबूत खिलाड़ी मानते हैं। वहीं दर्शकों ने हमेशा अपने वोट से रुबीना को बचाया है जो ये जाहिर करता है कि फैंस रुबीना को इस खेल में विजेता का रूप में देखना चाहते हैं। अब इस सीजन की ट्रॉफी किसे मिलती है ये तो कुछ समय में दर्शकों को पता चल जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed