बिग बॉस 14 का फिनाले में बस कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। सीजन के सभी टॉप 5 कंटेस्टेंट दर्शकों को एंटरटेन करने में लगे हुए हैं। ऐसे में बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत कैसे पीछे रह सकती हैं। हाल ही में एक टास्क के दौरान राखी ने पति रितेश से अपनी शादी तोड़ने का ऐलान कर दिया। उन्होंने पति का हाथ से लिखा गया खत भी फाड़ दिया। राखी का कहना है कि उन्हें एक पत्नी का हक नहीं मिला है। राखी ने घरवालों के सामने अपनी शादी को लेकर कई ऐसी बातें कही हैं, जिनके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram: @colorstv
बताया जा रहा है कि बिग बॉस ने घरवालों को उनकी एक दिली ख्वाहिश पूरी करने का ऑफर दिया। लेकिन इसके बदले उन्हें एक मुश्किल टास्क भी करना था, जिसके तहत उन्हें अपनी ख्वाहिश पूरी करने के बदले में एक इमोशन से जुड़ी चीज को नष्ट करनी थी। इस टास्क में राखी से कहा गया कि उन्हें पति की भेजी हुई चिट्ठी फाड़कर कूड़े में फेंकनी होगी। यह सुनकर राखी कहती हैं कि उनके इमोशन तो इस चिट्ठी से जाहिर तौर पर जुड़े हैं।
3 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Twitter
इस दौरान राखी कहती हैं कि 'वो मुझे जान कहते हैं, मैं अपने पति से प्यार करती हूं। मैंने दिल से शादी की है लेकिन हम शादी के बाद 2 साल से मिले ही नहीं हैं। मुझे नहीं लगता कि मैंने एक खुशी भी पाई है उनसे'। राखी ने आगे कहा, 'मेरा बॉन्ड रुबीना और अभिनव जैसा नहीं है। शादी मेरी झोल है, वो है। मैंने इस शो पर जो कुछ भी कहा, मुझे पहले पता होता तो मैंने उनसे शादी नहीं की होती'। उन्होंने ये भी कहा कि वो शा से बाहर जाते ही शादी तोड़ देंगी।
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram
राखी कहती हैं कि 'मुझे हक नहीं है कि मैं एक औरत और एक बच्चे की जिंदगी अपने लिए खराब करूं। मुझे इस खत की जरूरत नहीं है। राखी का यह भी कहना है, मेरे पति ने कुछ भी नहीं दिया है, जो एक पत्नी को मिलना चाहिए। एक पत्नि का हक गहनों पर ही खत्म नहीं हो जाता है। दूसरी ओर घर में सभी राखी की इन बातों से काफी हैरान थे तो वहीं इस दौरान अली ने कहा कि राखी ने उन्हें कई बार बताया है कि ये हाथ से लिखा गया खत उनके पति का नहीं है।
बिग बॉस 14 का फिनाले इस शनिवार और रविवार यानी 20-21 फरवरी की रात को होगा। सलमान खान घर में बचे पांच कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस 14 की ट्रॉफी की झलक पहले ही दिखा चुका है। बिग बॉस 14 के विजेता को 50 लाख रुपए कैश प्राइज मिलेगा। हालांकि इस कैश प्राइज में जीएसटी भी काटा जाएगा। इससे पहले, राखी सावंत ने एटीएम टास्क के दौरान 14 लाख रुपए में अपने फिनाले वीक के लिए दांव पर लगाया था, जिसके बाद बिग बॉस ने विनिंग अमाउंट को 36 लाख रुपए कर दिया था।