अभिनेत्री उर्वशी ढोलकिया छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने छोटी उम्र में ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर दी थी और इसके बाद वो कई टीवी शोज में नजर आईं, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया। वहीं उनके बोल्ड अंदाज ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं।
2 of 5
उर्वशी ढोलकिया
- फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified
उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की थी, जिसमें उनके स्ट्रेच मार्क्स को लेकर उनका मजाक उड़ाया गया था। अब उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए स्विमिंग पूल वाली बोल्ड तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका जलवा देखने लायक है।
3 of 5
उर्वशी ढोलकिया
- फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified
इसमें उर्वशी मल्टी कलर का स्विमसूट पहने पूल में खड़े होकर पोज देती दिख रही हैं। इस तस्वीर में वह काफी आकर्षक नजर आ रही हैं। उर्वशी ने ट्रोलर्स को निशाना बनाते हुए कैप्शन दिया है ‘UNAPOLOGETICALLY ME!’। इसका मतलब वह किसी से माफी मांगने वाली नहीं हैं।
4 of 5
उर्वशी ढोलकिया
- फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified
लेकिन ट्रोलर्स अपनी हरकतों से कहां बाज आने वाले थे। इस फोटो पर भी उन्होंने जमकर नेगेटिव कमेंट किए। किसी ने उनका यह कहकर मजाक बनाया कि वे दो बच्चों की मां हैं। उनपर ये सब शोभा नहीं देता। तो किसी ने कहा दो बेटे बड़े हो गए हैं फिर भी आदत नहीं गई अंटी जी की।
5 of 5
उर्वशी ढोलकिया
- फोटो : Insatagram- @urvashidholakia Verified
वहीं कुछ लोगों ने सकारात्मक कमेंट भी किए। उन्होंने उर्वशी की तारीफ की। उनके स्टाइल और सुंदरता के लोग दीवाने भी हो गए। बता दें कि उर्वशी ढोलकिया ने ‘कसौटी जिंदगी की’ में ‘कोमोलिका’ के किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके अलावा भी उन्होंने कई टीवी शोज से अपनी मजबूत पहचान बनाई थी।