फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: राहुल वैद्य की मां पहुंचीं घर के अंदर, दिशा परमार से शादी को लेकर कही ये बात

Fri, 08 Jan 2021 01:56 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 08 Jan 2021 01:56 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss 14 rahul vaidya mother talking about disha parmar and confirms marriage proposal
राहुल वैद्य और उनकी मां - फोटो : बिग बॉस 14

बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट के परिवार के सदस्य पहुंचे। परिवार के सदस्यों से मिलकर सभी कंटेस्टेंट भावुक हो गए। गायक राहुल वैद्य की मां गीता वैद्य शो में आईं। उन्होंने बताया कि जल्द ही राहुल की शादी होने वाली है।

Bigg boss 14 rahul vaidya mother talking about disha parmar and confirms marriage proposal
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv

राहुल की मां ने बताया कि दिशा परमार (राहुल की गर्लफ्रेंड) और उनके परिवार ने मिलकर शादी की चर्चा की है। जैसे ही राहुल बिग बॉस 14 के घर से बाहर आएंगे उनकी शादी की तारीख और बाकी जानकारी भी साझा करेंगे।

Bigg boss 14 rahul vaidya mother talking about disha parmar and confirms marriage proposal
राहुल वैद्य - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv

राहुल ने पिछले साल नवंबर में दिशा के जन्मदिन पर शो में ही उन्हें प्रपोज किया था। उन्होंने कहा था कि दिशा के होने का महत्व उन्हें पता चला है। वह उन्हें बहुत याद कर रहे हैं। राहुल ने शो के मेकर्स से दिशा तक बात पहुंचाने की गुजारिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss 14 rahul vaidya mother talking about disha parmar and confirms marriage proposal
दिशा परमार और राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि दिशा परमार छोटे पर्दे की अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है। दिशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद उन्होंने धारावाहिकों में भी हाथ आजमाया। ने 17 साल की उम्र में टीवी शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा' से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था। इसमें उन्होंने पंखुड़ी का किरदार निभाया था। जिसमें उन्हें खूब पसंद किया गया था। इसके बाद दिशा साल 2017 में धारावाहिक 'वो अपना सा' में नजर आई थीं। 
 
विज्ञापन
Bigg boss 14 rahul vaidya mother talking about disha parmar and confirms marriage proposal
राहुल वैद्य - फोटो : इंस्टाग्राम

बात करें राहुल और दिशा के बारे में तो दोनों एक दूसरे को पिछले करीब दो सालों से जानते हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के करीब आ गए। तभी से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।साल 2019 में दिशा राहुल के एक एलबम 'याद तेरी' में भी नजर आ चुकी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर की तलाश में एनसीबी, दिवंगत अभिनेता को ड्रग्स देने का आरोप
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed