{"_id":"5ff800d92862f63a1211b86f","slug":"sushant-singh-rajput-ex-assistant-director-rishikesh-pawar-absconding-in-drugs-case-ncb-search-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर की तलाश में एनसीबी, दिवंगत अभिनेता को ड्रग्स देने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर की तलाश में एनसीबी, दिवंगत अभिनेता को ड्रग्स देने का आरोप
Fri, 08 Jan 2021 12:21 PM IST
shrilata biswas
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में नया खुलासा हुआ है। सुशांत के दोस्त और पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार फरार है। नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) उनकी तलाश में जुट गई है। आरोप है कि ऋषिकेश पवार दिवंगत अभिनेता को ड्रग्स सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
इससे पहले ऋषिकेश पवार की ओर से मुंबई की एक कोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की अपील की गई थी। बाद में बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई लेकिन हाईकोर्ट ने वापस सेशंस कोर्ट जाने के लिए कहा। बीते गुरुवार को ऋषिकेश पवार की याचिका खारिज हो गई। जब एनसीबी की टीम उनके महराष्ट्र के चेंबूर स्थित घर पहुंची तो वह फरार थे।
विज्ञापन
Mumbai: Narcotics Control Bureau is conducting a search for Sushant Singh Rajput's friend, assistant director Rishikesh Pawar who has been absconding since yesterday. He was summoned to appear before the agency, in connection with a drugs case.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 8, 2021
जांच एजेंसी इस मामले में पहले भी ऋषिकेश पवार से पूछताछ कर चुकी थी। पिछले साल सितंबर में एक ड्रग्स सप्लायर ने ऋषिकेश पवार का नाम लिया था। सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत ने भी पवार का नाम लिया था। उन पर आरोप लगाए गए थे कि वह सुशांत को ड्रग्स पहुंचाते थे।
फिलहाल एनसीबी की ओर से एक टीम का गठन किया गया है जो ऋषिकेश पवार की तलाश में जुट गई है।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है। ड्रग एंगल सामने आने के बाद एनसीबी ने अभी तक बॉलीवुड के कई सितारों से पूछताछ की है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था। अभी वह जमानत पर रिहा हैं।
KBC 12: सात करोड़ के लिए कंटेस्टेंट से पूछा गया इंदिरा गांधी से जुड़ा सवाल, क्या आप जानते हैं जवाब?