छोटे पर्दे के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 में इन दिनों एजाज खान और कविता कौशिक आमने-सामने हैं। एजाज के घर का कैप्टन बनने के बाद इन दोनों के बीच काफी झगड़ा देखने को मिल रहा है। इस वजह से कविता कौशिक अब रेड जोन में चली गई हैं। अब कविता कौशिक की वजह से एजाज खान बिग बॉस 14 के घर में फूट फूटकर रोते हुए नजर आए हैं।
Bigg Boss 14: सलमान खान के शो में फूट फूटकर रोए एजाज खान, वजह बनीं ये कंटेस्टेंट
दरअसल जब कविता कौशिक बिग बॉस 14 में आई थीं तो एजाज खान ने उन्हें अपना खास और सबसे अच्छा दोस्त बताया था, लेकिन जब बुधवार को इनका झगड़ा हुआ तो कविता कौशिक ने एजाज को कहा कि वह मेरे कहीं से भी खास दोस्त नहीं हैं। साथ ही उन्हें भला-बुरा भी कहा। इस वजह से एजाज खान ने कविता कौशिक को रेड जोन में भेज दिया है। वहीं रेड जोन में कविता कौशिक ने उनके बारे में फिर से हैरान करने वाली बात कही।
कलर्स टीवी चैनल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो में एजाज खान कहते हैं कि कविता यह क्या कह रही हैं कि मुझे मेरा करियर बनाने के लिए उनको दोस्त बोलना पड़ रहा है। दोस्त मैं खुद चुनता हूं। एजाज कविता के लिए आगे कहते हैं कि सबसे ज्यादा खोने के लिए उनके पास है इसलिए उन्हें सोच समझकर बोलना चाहिए।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
वीडियो प्रोमो में आगे दिखाया गया है कि एजाज खान फूट फूटकर रोते हुए निक्की तंबोली से कहते हैं कि मैंने उनको हमेशा दोस्त समझा। मुझे मेरा भाई सही बोलता है कि मुझे लोगों की समझ नहीं है। इसलिए मैं रिलेशनशिप में भी नहीं पड़ता हूं। आपको बता दें कि इस समय बिग बॉस 14 के घर के कैप्टन एजाज खान बने हैं। उनसे पहले घर की कैप्टन कविता कौशिक थीं। कैप्टन होने के नाते एजाज खान घर के सभी लोगों को अनुशासन में रहने के लिए कहते हैं।
इस वजह से वह कविता कौशिक को माइक पहनने के लिए कहते हैं, जो उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आता है फिर वह एजाज खान के साथ झगड़ा करने लगती हैं। कविता कौशिक एजाज खान से न केवल चिल्लाकर बात करती हैं बल्कि उन्हें भला-बुरा भी कहती हैं। वहीं एजाज कविता के सामने बिल्कुल शांत रहते हैं और प्यार से उनकी सभी बातों का जवाब देते रहते हैं।
पढ़ें: निकिता तोमर की मौत पर सोना मोहपात्रा ने जताया दुख, भारत की कानून व्यवस्था पर कही ये बात