फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 14: निक्की तंबोली ने छुए हिना- गौहर के पैर, रुबीना- अभिनव और जैस्मिन ने उड़ाई खिल्ली

Thu, 22 Oct 2020 12:29 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 22 Oct 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Abhinav Shukla Rubina Dilaik Jasmin Bhasin Takes a Dig On Nikki Tamboli For Touching Feet Of Hina and Gauhar
बिग बॉस 14 - फोटो : फाइल फोटो

बिग बॉस का सीजन 14 शुरुआत से ही नए- नए ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आ रहा है। इस सीजन में वो देखने को मिला है जो अब तक किसी भी सीजन में देखने को नहीं मिला था। इस सीजन में घर में नए सदस्यों के साथ ही पुराने यानी बीते सीजन सदस्य भी सीनियर्स के रूप में आए। जिनमें सिद्धार्थ शुक्ला, हिना खान और गौहर खान शामिल थे। बीते एपिसोड में बिग बॉस ने सीनियर्स को भी बाहर जाने के लिए जिससे मामला काफी इमोशनल और गमगीन हो गया।

Bigg Boss 14 Abhinav Shukla Rubina Dilaik Jasmin Bhasin Takes a Dig On Nikki Tamboli For Touching Feet Of Hina and Gauhar
बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter: @colorsTV

दरअसल बुधवार को दिखाए गए एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला की टीम का गेम ओवर हो जाता है जिसके बाद उन्हें और उनकी टीम के सदस्यों पवित्रा पुनिया और एजाज खान को घर से बाहर जाने का आदेश मिलता है। हालांकि कुछ देर में ही उनकी शो में वापसी हो जाती है। इसके कुछ देर बाद ही बिग बॉस हिना खान और गौहर खान को भी घर से जाने के लिए कहते हैं। ये सुनकर निक्की तंबोली ज्यादा इमोशनल हो जाती हैं और सभी लोग बहुत रोने लगते हैं।

Bigg Boss 14 Abhinav Shukla Rubina Dilaik Jasmin Bhasin Takes a Dig On Nikki Tamboli For Touching Feet Of Hina and Gauhar
बिग बॉस 14 - फोटो : Twitter: @colorsTV

निक्की गौहर और हिना के गले लगकर रोने लगती हैं और रोते- रोते अचानक वो गौहर और हिना के पैर छू लेती हैं। इस पर गौहर और हिना उन्हें ऐसा करने से मना करते हैं और समझाते हैं। इसके बाद जब घर में सब कुछ नॉर्मल होने लगाता है तब अभिनव शुक्ला, जैस्मिन भसीन और रुबीना दिलैक साथ में बैठकर इस बात को लेकर निक्की का खूब मजाक उड़ाते हैं। तीनो गार्डन एरिया में बैठकर ये सारी बातचीत करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 14 Abhinav Shukla Rubina Dilaik Jasmin Bhasin Takes a Dig On Nikki Tamboli For Touching Feet Of Hina and Gauhar
अभिनव शुक्ला - फोटो : Instagram: @ashukla09

अभिनव कहते हैं, 'ये क्या था, रोते-रोते अचानक पैर छूना।' इसके बाद अभिनव निक्की की नकल भी उतारते हैं। वहीं जैस्मिन और रुबीना भी उनकी हां में हां मिलाते हैं और तीनों खूब हंसते हैं। वहीं जैस्मिन भी दोनों को बताती हैं कि, 'निक्की बहुत स्मार्ट है। जैसे सिचुएशन होती है वैसे पलटी मार लेती है। एजाज और पवित्रा गए तो मुझसे माफी मांगी और उनके आते ही देखो उनके पास चली गई।' बता दें कि शो में अभिनव-रुबीना और जैस्मिन की निक्की के साथ बनती नहीं है।

विज्ञापन
Bigg Boss 14 Abhinav Shukla Rubina Dilaik Jasmin Bhasin Takes a Dig On Nikki Tamboli For Touching Feet Of Hina and Gauhar
शहजाद देओल - फोटो : फेसबुक

गौरतलब है कि इस हफ्ते घर से शहजाद देओल बाहर हुए हैं। घर से बेघर होते ही अमर उजाला से हुई बातचीत में शहजाद ने कहा कि, 'घरवालों से भी ज्यादा मुझे दिक्कत अपने सीनियर्स से हुई। घरवालों से मुझे बहुत कम वोट मिले थे लेकिन जब सीनियर्स की बारी आई तो वह सब मेरे विपक्ष में ही निकले। घरवालों की तरफ से तो मुझे सिर्फ दो ही वोट मिले। बाकी सबको चार चार थे। फिर बाकी बचे तीन सीनियर्स, तो उन्होंने सिर्फ मुझे ही बाहर जाने का रास्ता दिखाया। मुझे अच्छा लगता कि अगर मुझे जनता बाहर करती।'

पढ़ें: नवरात्रि से मजाक करने की कोशिश ईरॉस नाउ को पड़ी भारी, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #BoycottErosNow

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed