टेलीविजन का चर्चित कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' दर्शकों को खूब पसंद है। कपिल शर्मा अपनी हाजिर जवाबी और चुटीले अंदाज से दर्शकों को हंसने के लिए मजबूर कर देते हैं। हर हफ्ते इस शो में चर्चित सितारे आते हैं और अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई राज खोलते हैं। इस बार शो में अभिनेता रितेश देशमुख पहली बार अपनी पत्नी जेनेलिया डिसूजा के नजर आएंगे।
जब जेनेलिया का पति कहे जाने पर भड़क गए थे रितेश देशमुख, कपिल शर्मा के शो में सुनाया मजेदार किस्सा
इस बीच कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें रितेश देशमुख बताते हैं कि बंगलूरू में उन्हें जब ने जेनेलिया का पति कहकर पुकारा तो उनका ईगो हर्ट हो गया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, साथ ही लोग इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।
इस वीडियो में रितेश देशमुख कहते हैं, 'हम बंगलूरू में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेल रहे थे। वहां पर दो लोग बातचीत कर रहे थे और उन्होंने मुझे कहा, 'सर जेनेलिया का पति'। इस बात पर मेरा ईगो हर्ट हो गया और मैंने कहा कि यहां मैं जेनेलिया का पति हूं, लेकिन महाराष्ट्र में मैं रितेश भाई हूं। तब उन लोगों ने मुझे कहा कि आप रितेश भाई केवल एक राज्य में हो लेकिन जेनेलिया के पति केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडू और आंध्रप्रदेश, चार राज्यों में हो।'
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on
इसके अलावा एक और वीडियो प्रोमो में कपिल शर्मा रितेश देशमुख से कहते हैं कि आप सिर्फ अभिनेता ही नहीं बल्कि बड़े राजनीति परिवार से भी संबंध रखते हो। इसके बाद कपिल शर्मा रितेश देशमुख से पूछते हैं कि तो क्या फिर आपने शादी के फेरे लिए या नेताओं की तरह शपथ ली। कपिल शर्मा के इस सवाल का रितेश देशमुख मजेदार अंदाज में जवाब देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अभिनेता ने अपने जवाब में कहा है कि फेरे लिए थे। वह क्या होता है न जब आप शपथ लेते हैं तो वह पांच साल की सरकार होती है। पांच साल में बदल जाती है। सोशल मीडिया पर द कपिल शर्मा शो से जुड़ा यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। रितेश देशमुख और जेनेलिया के फैंस भी इस वीडियो प्रोमो को खूब पसंद कर रहे हैं।
सुशांत केस: रिया चक्रवर्ती को बड़ा झटका, शोविक पर कोर्ट ने दिया ये फैसला