'बिग बॉस 13' में विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा तुली के बीच शुरुआत से ही झगड़ा हो रहा था। शो में मधुरिमा ने विशाल को चप्पल और फ्राईपैन से भी मारा। इसके बाद शो से उन्हें निष्कासित कर दिया गया। मधुरिमा के बेघर होने के बाद अब विशाल को उनकी याद आ रही है। इस बात को उन्होंने घरवालों से भी कहा है।
2 of 5
Vishal Singh, Madhurima Tuli
- फोटो : social media
20 जनवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में विशाल शहनाज कौर गिल और आसिम रियाज से बात कर रहे थे। विशाल इन दोनों से बात करते हुए कहते हैं कि जो भी हुआ उसका बुरा लगा। मुझे नहीं पता कि वो मेरे बारे में क्या सोचती है इतना जरूर है कि शो के बाद एक बार उससे मिलूंगा। आसिम ने तुरंत कहा- 'अब क्या और मार खानी है?'
3 of 5
Vishal Aditya Singh and Madhurima
- फोटो : twitter
जवाब में विशाल ने कहा- 'मार के लिए नहीं, मैं सही में उससे बहुत प्यार करता हूं।' इस पर शहनाज ने कहा- 'उसके बाहर निकलने के बाद कहीं तुझे उससे सही में और ज्यादा प्यार तो नहीं हो गया।' इस पर विशाल कहते हैं- 'मैं सही में उससे बहुत ज्यादा प्यार करता हूं। ये मैटर नहीं करता हूं वो मुझे मारे। उसके पास मेरे साथ न रहने के एक हजार वजह होंगी और मेरे पास भी।'
4 of 5
Madhurima Tuli and Vishal
- फोटो : twitter
जहां एक ओर विशाल मधुरिमा को याद कर रहे हैं तो वहीं मधुरिमा ने बेघर होते ही विशाल की पोल खोली थी। बॉलीवुड लाइफ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में मधुरिमा ने कहा- 'इससे पहले उसने भी मुझे कई बार मारा है लेकिन हर बार मैं इग्नोर कर देती थी। ऐसा इसलिए क्योंकि मैं उससे बहुत प्यार करती थी और अपनी खुशियों को यूं तबाह नहीं होने देना चाहती थी। महिलाएं इन चीजों को जल्दी भूल जाती हैं क्योंकि वह प्यार में होती हैं और साथ रहना चाहती हैं। मैंने उसे हमेशा माफ किया।'
5 of 5
Madhurima Tuli
- फोटो : voot
मधुरिमा ने आगे कहा- 'ये एक तरह का दिमागी तौर पर टॉर्चर था। उसने मुझे झूठी उम्मीदें दीं जिसका मुझे बाद में एहसास हुआ। अगर वो मुझसे सही में प्यार करता तो मेरी बार बार बेइज्जती नहीं करता। मुझे नहीं लगता कि वो मुझसे प्यार करता है या कभी प्यार भी किया। घर के अंदर वो मुझे लगातार किसी न किसी बात पर छेड़ता रहता था।'
सलमान-कपिल के शो की TRP में उछाल से मधुरिमा के बाहर होने तक, ये हैं हफ्ते की टीवी की पांच खबरें