फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: बेघर होते ही विकास गुप्ता ने किए कई खुलासे, सिद्धार्थ-रश्मि के झगड़े पर बोली ये बात

Thu, 26 Dec 2019 08:55 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Thu, 26 Dec 2019 08:55 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 vikas gupta exit show reveals sidharth shukla and rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में अभी तक कई ट्विस्ट देखने को मिले। बुधवार को मास्टरमाइंड कहे जाने वाले कंटेस्टेंट विकास गुप्ता घर से बाहर हो गए। देवोलीना की तबियत खराब होने के बाद विकास उनकी जगह आए थे। बिग बॉस ने बताया कि देवोलीना की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ है ऐसे में विकास इस शो का हिस्सा नहीं हैं। घर से बाहर आने के बाद विकास ने स्पॉटब्वॉय के साथ इंटरव्यू में कंटेस्टेंट के बारे में कई राज खोले।

bigg boss 13 vikas gupta exit show reveals sidharth shukla and rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : voot

बिग बॉस सीजन 11 में हिस्सा ले चुके विकास ने इस सीजन के बारे में कहा कि 'इस बार मैंने अपनी एनर्जी को बेवजह खत्म नहीं किया। अब मैंने लोगों को बेहतर तरीके से समझा और उसे उस तरीके से सुलझाया।' 

bigg boss 13 vikas gupta exit show reveals sidharth shukla and rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : voot

विकास आगे बताते हैं कि 'घर के ज्यादातर सदस्य खेल को लेकर एंजॉय नहीं कर रहे हैं। वो केवल लड़ रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों की बात करें तो मैंने थोड़ा बदलाव देखा है। वो एंजॉय कर रहे थे।' विकास से जब पूछा गया कि 'आपको क्यों लगता है कि घर के ज्यादातर सदस्य गेम को एंजॉय नहीं कर रहे हैं?' तो उन्होंने कहा कि 'वो केवल घर में सर्वाइव कर रहे हैं। उनकी लड़ाई का कोई अंत नहीं है। आप सोच सकते हैं कि लोग चाय पत्ती के ऊपर लड़ रहे हैं।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 vikas gupta exit show reveals sidharth shukla and rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : voot

विकास कहते हैं कि 'घर में रहते हुए कई अच्छी चीजें भी मैंने देखीं। सिद्धार्थ और शहनाज एक बार फिर से साथ आ गए। आसिम कप्तान बन गया। सिद्धार्थ के साथ मेरी अच्छी दोस्ती हुई। जब मैं घर से बाहर आ रहा था तो मेरे साथ-साथ सिद्धार्थ भी भावुक हो गया। चैनल ने मुझे बताया कि जब मैं शो छोड़ रहा था तो ज्यादातर लोग रो रहे थे।'

विज्ञापन
bigg boss 13 vikas gupta exit show reveals sidharth shukla and rashami desai
Bigg Boss 13 - फोटो : Colors TV

सिद्धार्थ और रश्मि की लड़ाई पर विकास ने कहा कि 'अगर आप शनिवार का वीकेंड का वार देखें तो आपको पता लगेगा कि दोनों की ही गलती नहीं है। ना तो सिद्धार्थ की और ना ही रश्मि की। सलमान सर ने भी उनसे कहा कि विकास को सुनो वो आपको सच्चाई बता रहा है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed