फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: को-एक्टर के आते ही रश्मि के खिलाफ सिद्धार्थ ने कही थीं ऐसी बातें, अब खुद पछता रहे

Fri, 27 Dec 2019 08:16 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 27 Dec 2019 08:16 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 sidharth shukla regrets on talks about rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : voot

'बिग बॉस 13' में बीते दिनों टीवी के कुछ सितारे पहुंचे। घर में सिद्धार्थ और रश्मि के साथ सीरियल 'दिल से दिल तक' में काम कर चुकीं अभिनेत्री जैस्मिन भसीन भी आईं। जैस्मिन को देख सिद्धार्थ बहुत खुश हो जाते हैं और उन्हें लगा लेते हैं। जैस्मिन और सिद्धार्थ के बीच काफी अच्छी दोस्ती रही है। शो में जब वो आती हैं तो सिद्धार्थ रश्मि के खिलाफ उनसे कई बातें कहते हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें इसका पछतावा हो रहा है।

Bigg Boss 13 sidharth shukla regrets on talks about rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : voot

जब रश्मि सिद्धार्थ के पास से गुजर रही होती हैं तो सिद्धार्थ जैस्मिन से कहते हैं कि 'एक बात क्लियर करोगी? तुम्हें याद है जब हम एक शो कर रहे थे। हमारे साथ एक और भी अभिनेत्री थी जो घर की सदस्य भी है। उसका कहना है कि मेरी दोस्ती तुमसे थी तो मैं उसकी लाइन्स तुम्हें देता था। ऐसा कैसे होता है?' सिद्धार्थ ने यहां नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा रश्मि की ओर था। अब इसी बात पर ही सिद्धार्थ को पछतावा हो रहा है। गुरुवार प्रसारित एपिसोड में वो इसका जिक्र करते नजर आए।

Bigg Boss 13 sidharth shukla regrets on talks about rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : voot

सिद्धार्थ आरती और शेफाली जरीवाला के साथ बैठे होते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं, 'जब जैस्मिन आई तो उस वक्त मैंने एक बेवकूफी कर दी। स्क्रिप्ट वाली बात पर मेरा दिमाग खराब हो रहा था। मैंने उसके सामने इसका जिक्र किया। मेरी बात सुन जैस्मिन ने कहा- 'भूल जाओ, अभी की बात करो। जो बात गई वो बात गई।' उस दौरान मुझे ऐसा लगा कि मैंने क्यों बकवास की। क्यों मुंह खोला बिना मतलब के। इसकी जरूरत नहीं थी। मैं ही बेवकूफ लग रहा था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 sidharth shukla regrets on talks about rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : voot

इससे पहले जैस्मिन सिद्धार्थ से अकेले में बात करते हुए कहती हैं कि 'घर में सभी के लड़ाई झगड़े होते हैं। उसने आपके साथ डेढ़ साल काम किया है। उसे अच्छे से पता है आदमी किस चीज पर रिएक्ट करेगा। ऐसे में आप क्यों रिएक्ट कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 sidharth shukla regrets on talks about rashami desai
bigg boss 13 - फोटो : voot

जैस्मिन आगे कहती हैं कि 'जब आपको गुस्सा आता है आप बहुत सी ऐसी चीजें बोल जाते हैं जो आपको नहीं बोलनी चाहिए। ऐसी लड़की, वैसी लड़की जैसे शब्द बोलने की कोई जरूरत नहीं है। जब वो बकवास करती है तो करने दो। आप गलत नहीं हैं तो सफाई देने की जरूरत नहीं है।' इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि मैंने कभी भी उसको उल्टा बोला नहीं है। मैंने जो कुछ भी बोला है उसके बोलने पर रिएक्ट किया है। सेट पर क्या होता है कि आपने अपना काम किया और आप चले गए, बात खत्म। यहां ऐसा नहीं है। यहां 10 लोग हैं जो हमेशा चीख चिल्ला रहे होते हैं।'

Bigg Boss 13: क्या सीरियल में रश्मि का सीन कट करवा देते थे सिद्धार्थ, को-एक्टर पहुंचीं तो कही ये बात

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed