फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bigg Boss 20 Promo Rift Between Yung and Scout Friendship Kanika New Captain Uditi Singh

बिग बॉस 20: यंग और स्काउट की दोस्ती में दरार, कनिका बनीं नई कप्तान; बहस में किसने लिया काशवी का नाम?

Fri, 30 Oct 2026 12:35 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Fri, 30 Oct 2026 12:35 PM IST
सार

  • 'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो सामने आए हैं।
  • जिसमें देखने को मिला कि यंग और स्काउट की दोस्ती में दरार आ रही है।
  • वहीं, उदिति भी लड़ाई के दौरन स्काउट से कुछ ऐसा बोल देती हैं कि गेमर का पारा चढ़ जाता है।

विज्ञापन
Bigg Boss 20 Promo Rift Between Yung and Scout Friendship Kanika New Captain Uditi Singh
बिग बॉस 20 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्रतियोगियों के बीच इक्वेशन भी बदलते नजर आ रहे हैं। अब हाल ही में घर में कैप्टेंसी टास्क के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। टास्क के बीच यंग और गुल्लू के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिसके बाद घर का माहौल गरमा गया।
विज्ञापन


इस झगड़े ने उस वक्त और तूल पकड़ लिया, जब स्काउट ने दोनों के बीच हुए विवाद पर अपनी राय रखी। हालांकि, स्काउट की बात यंग को बिल्कुल पसंद नहीं आई और देखते ही देखते दोनों के बीच भी बहस शुरू हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 20 Promo Rift Between Yung and Scout Friendship Kanika New Captain Uditi Singh
स्काउट-यंग - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या खत्म हो जाएगी यंग और स्काउट की दोस्ती?
दरअसल, जब यंग और गुल्लू के बीच धक्का-मुक्की हुई, उस वक्त स्काउट वहां मौजूद नहीं था। वह वॉशरूम गया हुआ था। वापस लौटने के बाद जब उसे पूरे मामले की जानकारी मिली तो उसने गुल्लू से कहा कि लड़ाई मुंह से करनी चाहिए, हाथ-पैर से नहीं। स्काउट की यह बात यंग को नागवार गुजरी। यंग ने उससे सवाल किया कि जब उसकी और गुल्लू की लड़ाई हो रही थी, तब स्काउट कहां था? उसने उस वक्त उसका साथ क्यों नहीं दिया?
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Promo Rift Between Yung and Scout Friendship Kanika New Captain Uditi Singh
मनीष गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
मनीष को आया अस्थमा अटैक
यंग ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि अब से सभी लोग अपना-अपना खेल खेलें। यहां कोई किसी का सगा नहीं है। इस बात को लेकर यंग और स्काउट के बीच काफी देर तक बहस होती रही। दोनों के बीच बढ़ती तल्खी ने घर का माहौल और तनावपूर्ण कर दिया। वहीं, यंग और गुल्लू की लड़ाई के बीच मनीष दोनों को समझाने और मामला शांत कराने पहुंचे। लेकिन इस दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्थमा अटैक आ गया। ऐसे में घरवालों की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

Bigg Boss 20 Promo Rift Between Yung and Scout Friendship Kanika New Captain Uditi Singh
कनिका - फोटो : सोशल मीडिया
कनिका बनी शो की कैप्टन
इन सबके बीच कैप्टेंसी टास्क का नतीजा भी सामने आ गया। इस हफ्ते कनिका ने बाजी मारते हुए घर की कैप्टन बनने का खिताब अपने नाम कर लिया। खास बात यह है कि कनिका पहली बार घर की कैप्टन बनी हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि वह अपनी जिम्मेदारी किस तरह निभाती हैं और घर के बाकी सदस्यों के साथ उनका तालमेल कैसा रहता है।

Bigg Boss 20 Promo Rift Between Yung and Scout Friendship Kanika New Captain Uditi Singh
उदिति सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
स्काउट और उदिति के बीच हुआ टकराव
दूसरी तरफ, आज के शो के प्रोमो में भी एक और दिलचस्प टकराव की झलक देखने को मिली। प्रोमो में स्काउट और अरिश्फा के बीच किसी बात को लेकर बहस होती नजर आई। इस दौरान अरिश्फा का पक्ष लेने के लिए उदिति ने स्काउट की गर्लफेंड़ काश्वी का नाम बीच में ले लिया। उदिति की इस बात पर स्काउट भड़क गया और उसकी उदिति से बहस शुरू हो गई। स्काउट ने उदिति से कहा कि जो बोलना है, उन्हें बोलें... काश्वी को बीच में लेकर न आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed