'बिग बॉस 13' में क्रिसमस के मौके पर घरवालों को एक टास्क दिया गया। इस दौरान घर के सदस्यों को दो टीमों में बांटा गया। टीम ए में सिद्धार्थ शुक्ला, पारस छाबड़ा, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, आरती शर्मा और शहनाज जरीवाला थे। टीम बी में आसिम रियाज, शेफाली बग्गा, रश्मि देसाई, अरहान खान, विशाल आदित्य सिंह और मधुरिमा सिंह थे। दोनों टीमों को खाने का स्टॉल लगाना था, जहां घर में कुछ सितारों के पहुंचने पर उन्हें अपना खाने का सामान बेचना था।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
घर में सिद्धार्थ और रश्मि के साथ सीरियल 'दिल से दिल तक' में काम कर चुकीं अभिनेत्री जैस्मिन भसीन पहुंचीं। जैस्मिन को देख सिद्धार्थ बहुत खुश हो जाते हैं और उन्हें लगा लेते हैं। जैस्मिन सिद्धार्थ से अकेले में बात करते हुए कहती हैं कि घर में सभी के लड़ाई झगड़े होते हैं। उसने आपके साथ डेढ़ साल काम किया है। उसे अच्छे से पता है आदमी किस चीज पर रिएक्ट करेगा। ऐसे में आप क्यों रिएक्ट कर रहे हैं।'
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
जैस्मिन आगे कहती हैं कि 'जब आपको गुस्सा आता है आप बहुत सी ऐसी चीजें बोल जाते हैं जो आपको नहीं बोलनी चाहिए। ऐसी लड़की, वैसी लड़की जैसे शब्द बोलने की कोई जरूरत नहीं है। जब वो बकवास करती है तो करने दो। आप गलत नहीं हैं तो सफाई देने की जरूरत नहीं है।' इस पर सिद्धार्थ कहते हैं कि मैंने कभी भी उसको उल्टा बोला नहीं है। मैंने जो कुछ भी बोला है उसके बोलने पर रिएक्ट किया है। सेट पर क्या होता है कि आपने अपना काम किया और आप चले गए, बात खत्म। यहां ऐसा नहीं है। यहां 10 लोग हैं जो हमेशा चीख चिल्ला रहे होते हैं।'
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
जब रश्मि सिद्धार्थ के पास खड़ी होती हैं तो सिद्धार्थ जैस्मिन से कहते हैं कि 'एक बात क्लियर करोगी? तुम्हें याद है जब हम एक शो कर रहे थे। हमारे साथ एक और भी अभिनेत्री थी जो घर की सदस्य भी है। उसका कहना है कि मेरी दोस्ती तुमसे थी तो मैं उसकी लाइन्स तुम्हें देता था। ऐसा कैसे होता है?' सिद्धार्थ ने यहां नाम तो नहीं लिया लेकिन उनका इशारा रश्मि की ओर था।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : voot
सिद्धार्थ की बात सुनकर रश्मि कहती हैं कि 'सीरियल में दखलअंदाजी करने की वजह से वो दो तीन बार निकाले भी जा चुके हैं। वो खुद उकसाते हैं तो सुनना पड़ेगा। पास्ट में अगर जीने की आदत है तो फिर और बातें निकालो।' सिद्धार्थ और रश्मि की नोक-झोंक सुन जैस्मिन कहती हैं कि 'जो बातें बीत गईं वो बीत गईं। नया घर है नई शुरुआत करनी चाहिए। अगर कोई कुछ बातें कर रहा है तो उसे इग्नोर करो।'
Bigg Boss 13: शेफाली ने रश्मि की शादीशुदा जिंदगी पर किए खुलासे, बोलीं- 'पूर्व पति से भी...'