फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   scout tried to talk with love gill after nomination from bigg boss 20 get trolled

बिग बॉस 20: नॉमिनेट करने के बाद स्काउट ने फिर की लव गिल से बात, यूजर्स ने लगाई क्लास; बोले- नौटंकीबाज है

Thu, 29 Oct 2026 10:28 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 29 Oct 2026 10:28 AM IST
सार

  • Bigg Boss 20: हाल ही में 'बिग बॉस 20' में स्काउट और लव की हरकत के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया गया।
  • दोनों को रोहित शेट्टी और काशवी ने फटकार लगाई थी। इसके बाद स्काउट ने लव को नॉमिनेट किया था।
  • अब स्काउट ने लव से बात करने की कोशिश की है। इसलिए यूजर्स उनकी आलोचना कर रहे हैं।

विज्ञापन
scout tried to talk with love gill after nomination from bigg boss 20 get trolled
बिग बॉस 20 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों काफी ड्रामा देखा जा रहा है। हाल ही में प्रतिभागी स्काउट और लव के बीच दूरियां आ गईं। मसाज वाली बात पर दोनों को रोहित शेट्टी और काशवी की तरफ से डांट पड़ी। इसके बाद स्काउट ने लव को नॉमिनेट कर दिया। अब सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें स्काउट लव से बात करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर यूजर्स ने स्काउट की आलोचना की है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

लव से क्या बोले स्काउट?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लव गिल एक्सरसाइज कर रही हैं। इस जगह से थोड़ी दूर पर स्काउट बैठे हैं। स्काउट लव को देख रहे हैं और उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में स्काउट लव से कहते हैं कि जब मैं कहता हूं कि तुम मेरी बहन हो, तो मेरा यही मतलब होता है। यह कुछ ऐसा था जो देखने में सही नहीं था। इसके लिए हमें टोका गया और ऐसा होना जरूरी भी था, वरना हालात और बिगड़ सकते थे। तुम हमेशा मेरी बहन रहोगी, बस यही बात है। इस बात पर लव कहती हैं कि अगर मैं कुछ बोलूंगी तो मुझे जज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

scout tried to talk with love gill after nomination from bigg boss 20 get trolled
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
यूजर्स ने की स्काउट की आलोचना
लव से दोबारा बात करने पर एक यूजर ने स्काउट पर तंज कसते हुए कहा 'जो मजा लव को जीतने में है वह ट्रॉफी जीतने में कहां है।' एक और यूजर ने लिखा 'मुझे लगता है कि इसे लव से प्यार है।' एक और यूजर ने लिखा 'वो नौटंकीबाज है।' एक और यूजर ने लिखा 'करण जौहर को इस पर एक फिल्म बनानी चाहिए। इस फिल्म का नाम होगा 'वर्जित प्यार'।' एक और यूजर ने लिखा 'कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती।'




विज्ञापन

scout tried to talk with love gill after nomination from bigg boss 20 get trolled
बिग बॉस 20 - फोटो : यूट्यूब
क्या बोले थे रोहित शेट्टी?
इससे पहले शो में लव गिल और स्काउट एक बेड पर थे। दोनों के ऊपर कंबल था। स्काउट ने लव के साथ कुछ ऐसा किया जिसकी आलोचना होने लगी। इस मामले पर रोहित शेट्टी ने कहा 'जब आप लोग नजदीक आते हो। एक तरफ आप लेटे हो वो आपके पैर दबा रहा है। बाद में कंबल आ जाता है। कंबल के अंदर हाथ दब रहा है, जो बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा। स्काउट को बोलते हो कि जरा पीछे दबा दे और वो दबाना शुरू करता है, तब आप अजीब आवाज निकालते हो, वो ठीक नहीं लग रहा है। मैं क्या बोलना चाह रहा हूं, तुम समझ रहे हो न?'

scout tried to talk with love gill after nomination from bigg boss 20 get trolled
बिग बॉस 20 - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या बोलीं स्काउट की गर्लफ्रेंड?
इस मामले पर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने स्काउट से पूछा कि आप मेरी तुलना इनसे कैसे कर सकते हो। इस पर स्काउट ने कहा वह मेरा अच्छे से ख्याल रख रही थी। इस पर काशवी ने कहा कि अगर आपको घर वाली फीलिंग चाहिए थी, तो आपको घर पर रहना चाहिए था। स्काउट पर आग बबूला होते हुए काशवी ने कहा अगर आपकी एक प्रतिशत भी इज्जत बची हुई है, तो एक सीमा तय करो और उसे अपनी जिंदगी से बाहर कर दो।
 
 

क्यों रोई थीं लव?
स्काउट और लव के मामले पर 'बिग बॉस 20' में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जहां स्काउट ने लव को नॉमिनेट कर दिया। इसके बाद अभिनेत्री टूट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shub🪬 (@justshubthings)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed