'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' की प्रतिभागी जिया शंकर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अफवाहें उड़ीं कि जिया और उनके मंगेतर करण धनक के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। फैंस ने दोनों के ब्रेकअप की अटकलें भी लगाईं। यह अफवाहें इसलिए उड़ीं क्योंकि जिया ने करण को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था। अब जिया ने एक पोस्ट के जरिए पूरे मामले पर प्रतिक्रिया दी है।
2 of 5
जिया शंकर, करण धनक
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiyaashankarofficial
जिया की पोस्ट में क्या है?
जिया शंकर ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर लगाई जा रही अटकलों के बारे में बात की है। उन्होंने लिखा 'मैं कुछ स्पष्ट करना चाहती हूं। मेरी निजी जिंदगी को लेकर लगाई जा रही अटकलें मेरी तरफ से शेयर की गई बातों से काफी आगे निकल गई हैं।'
3 of 5
जिया शंकर, करण धनक
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiyaashankarofficial
जिया ने फैंस से क्या गुजारिश की?
अभिनेत्री ने फैंस से एक गुजारिश करते हुए आगे लिखा, 'मेरे रिश्ते के बारे में कृपया गलत बातें ना फैलाएं। कुछ चीजें निजी होती हैं। मैं गुजारिश करती हूं कि इसकी इज्जत करें।'
4 of 5
जिया शंकर, करण धनक
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiyaashankarofficial
जिया साफ बात नहीं की
जिया ने यूजर्स की प्रतिक्रियाओं पर पोस्ट तो शेयर की मगर उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। उन्होंने ना तो ये कहा है कि वह अलग हो रही हैं और ना ही ये कहा कि उनके और करण धनक के बीच सब कुछ ठीक है।
5 of 5
जिया शंकर, करण धनक
- फोटो : इंस्टाग्राम@jiyaashankarofficial
जिया ने लगाया अटकलों पर विराम
बता दें कि जिया शंकर और करण धनक पहले भी रिश्ते को लेकर चर्चा में रहे हैं। करण ने 5 अगस्त 2026 को जिया को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया कई अच्छे पलों की तस्वीरें शेयर कीं। इसके बाद फैंस दोनों के अलग होने की अटकलें लगाने लगे। अब उन्होंने पोस्ट के जरिए अटकलों पर विराम लगा दिया है।