'बिग बॉस 13' में सोमवार प्रसारित एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई। सिद्धार्थ ने घर में एंट्री ले ली है। टाइफाइड होने की वजह से सिद्धार्थ को पहले सीक्रेट रूम में भेजा गया था। जहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
2 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
सिद्धार्थ के लौटने पर बिग बॉस ने भी शो में एक ट्विस्ट किया। शहनाज गिल को कन्फेशन रूम में बुलाया जाता है जहां वो सिद्धार्थ को देखकर हैरान रह जाती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। बिग बॉस शहनाज से पूछते हैं कि 'आप सिद्धार्थ को बहुत मिस कर रही थीं?' शहनाज के हां में जवाब देने पर बिग बॉस कहते हैं कि 'फिर आप सिद्धार्थ को मुख्य घर में ले जाइए।' शो में अभी तक सिद्धार्थ और शहनाज के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई है। दोनों को सोशल मीडिया पर यूजर्स सिडनाज (SidNaaz) के नाम से बुलाते हैं।
3 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
सिद्धार्थ को देखकर सभी घरवाले एक-एक कर उनसे गले मिलते हैं। इस दौरान रश्मि भी उनका हाल-चाल पूछती हैं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हैं। बीते 12 दिसंबर को सिद्धार्थ का जन्मदिन था। उस दिन घर के सदस्यों ने केक भी काटा था। शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'तुम्हारे जाने के बाद आसिम ने तुम्हें काफी मिस किया। उसने तो तुम्हारे लिए गाना भी गाया।'
4 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
सिद्धार्थ और आसिम पहले दोस्त हुआ करते थे लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वहीं आसिम कहते हैं कि 'तुम गए तो लगा कि कोई गया है जबकि पारस तो कब गया और कब आया पता ही नहीं चला।' दोनों काफी देर तक घर के सदस्यों और खेल के बारे में बातें करते रहें।
5 of 5
bigg boss 13
- फोटो : social media
दूसरी ओर रश्मि और अरहान, सिद्धार्थ को देखकर खुश नजर नहीं आते। रश्मि, आसिम से सिद्धार्थ के लौटने का जिक्र करती देखी जाती हैं और पूछती हैं कि 'कैसा लगा दोस्त को देखकर?' इस पर आसिम कहते हैं कि 'यह केवल 10 मिनट की खुशी थी।' बता दें कि सिद्धार्थ घर के मजबूत कंटेस्टेंट माने जाते हैं। एक बार फिर उनके आने से बिग बॉस के खेल में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला की वापसी से फिर से बदलेगा खेल, मेकर्स को भी होंगे ये पांच फायदे