फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: शहनाज के सामने सिद्धार्थ शुक्ला का छलका दर्द, बताया कौन सी घटना आज भी देती है तकलीफ

Wed, 05 Feb 2020 02:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 05 Feb 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla become emotional in front of Shehnaz remembering Pratyusha Banerjee
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter

सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) अपनी निजी जिंदगी पर घर में ज्यादा बात करते नहीं दिखे। वो ज्यादातर शो में खेल की रणनीति और कंटेस्टेंट की ही बात करते दिखे। इस बीच हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी एक दोस्त को खोने का दर्द जाहिर किया। साथ ही शहनाज को समझाया कि वो ऐसा कभी भी न करें। 

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla become emotional in front of Shehnaz remembering Pratyusha Banerjee
Sidharth Shukla and Shehnaz - फोटो : voot

चार फरवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया था कि सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज कौर गिल (Shehnaz Kaur Gill) को समझाते हुए नजर आए थे। सिद्धार्थ शहनाज के साथ गॉर्डन एरिया के पास बैठे थे। तभी उन्होंने शहनाज से पूछा कि 'जब उनकी लड़ाई होती है तो वह खुद को क्यों मारती हैं?' जवाब में शहनाज कहती हैं- 'मैं अपने बंदों के बिना नहीं रह पाती हूं।' 

Bigg Boss 13 Sidharth Shukla become emotional in front of Shehnaz remembering Pratyusha Banerjee
Sidharth Shukla and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot

शहनाज ने आगे कहा- 'अभी जो कुछ मिल रहा है ये सब मेरे पास नहीं था। ये सब चला जाएगा तो मैं खुद को खो दूंगी।' शहनाज की बात सुनकर सिद्धार्थ ने उन्हें समझाते हुए कहा- 'जिंदगी में कभी भी कोई परेशानी आए तो खुद को कभी भी तकलीफ मत देना। तुम्हीं वो इंसान हो जो सब सही कर सकते हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla become emotional in front of Shehnaz remembering Pratyusha Banerjee
Balika Vadhu Sidharth and Pratyusha Banerjee - फोटो : twitter

सिद्धार्थ ने आगे कहा- 'मैं ये सब तुम्हें इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैंने भी अपना एक ऐसा ही दोस्त खोया है। जब भी तुम किसी परेशानी में हो तो मुझे बिना डरे फोन करोगी। वादा करो।' सिद्धार्थ की इस बात से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) की बात कर रहे थे। प्रत्युषा सिद्धार्थ के साथ 'बालिका वधू' सीरियल में थीं। इस शो में यह दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Sidharth Shukla become emotional in front of Shehnaz remembering Pratyusha Banerjee
Pratyusha Banerjee - फोटो : Social Media

प्रत्युषा काफी वक्त तक इस सीरियल से जुड़ी रहीं। प्रत्युषा के शो छोड़ने के बाद तोरल रसपुत्र ने शो में आनंदी का किरदार निभाया था। प्रत्युषा ने साल 2016 में मुंबई स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उस वक्त ऐसी खबरें थीं कि वो ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से किसी बात को लेकर परेशान थीं। जिसकी वजह से उन्होंने ये कदम उठाया था। 

Bigg Boss 13: बाहर जाते ही विशाल ने सिद्धार्थ शुक्ला पर निकाली भड़ास, बोले- 'वो भड़काते थे और...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed