'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) से इस हफ्ते विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) बेघर हुए हैं। विशाल ने घर से बाहर जाते ही घरवालों की पोल खोली है। इसके साथ ही कुछ घरवालों पर निशाना भी साधा है। बातचीत में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) पर बदतमीजी करने का आरोप भी लगाया। साथ ही बताया कि इस शो का विजेता कौन बनना चाहिए।
Bigg Boss 13: बाहर जाते ही विशाल ने सिद्धार्थ शुक्ला पर निकाली भड़ास, बोले- 'वो भड़काते थे और...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ने इंटरव्यू के दौरान विशाल से पूछा कि घर मैं आपकी किन-किन लोगों से नहीं बन पाई और उसके पीछे क्या कारण रहा? जवाब में विशाल ने कहा- 'घर में मेरी वैसे तो सभी से ही बनती थी। जिससे नहीं बनती थी वे थे सिद्धार्थ शुक्ला। वह जिस तरह से भड़काते थे, जिस बदतमीजी से बात करते हैं वह मुझे बिल्कुल भी सही नहीं लगता है। वह अपने आपको ही हमेशा सही समझते हैं जोकि बिल्कुल भी सही नहीं है। इसी बात से हमारे बीच हमेशा झगड़ा होता रहा।'
विशाल ने आगे कहा- 'कई दफा मेरा माहिरा से झगड़ा हो जाता था क्योंकि वह जिस लहजे में बात करती हैं वह मुझे बदतमीजी वाला लगता था। घर में मधुरिमा के साथ भी मेरा बहुत झगड़ा हुआ है। हालांकि वह तो किसी और वजह से हो रहा था। वैसे किसी से मेरा बहुत बड़ा झगड़ा नहीं हुआ है।'
घर में दोस्तों की बात करते हुए विशाल ने कहा- 'वहां मेरी दोस्ती रश्मि और आसिम से सबसे अच्छी थी। घर के बाहर भी इनसे मेरी दोस्ती रहेगी। इनके अलावा भी मेरी बोलचाल किससे रहेगी वह तो घर के बाहर आने के बाद ही पता चलेगा। क्योंकि घर के अंदर आप कैसे हैं और बाहर की दुनिया में आप कैसे हैं उसी से निश्चित होगा कि आप किससे कैसे दोस्ती निभा सकेंगे।'
जब विशाल से पूछा गया कि इस शो में आपने ऐसा क्या सीखा जो बाहर कभी नहीं सीख पाए? जवाब में विशाल ने कहा- 'घर के अंदर पहुंच कर मुझे एक बात समझ में आ गई कि सभी को जवाब देना और सफाई देना बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। मैं पहले इन सभी चीजों में पड़ जाता था। मुझे लगता था कि अगर मैंने किसी को कुछ कह दिया है या किसी ने गलत समझ लिया है तो मुझे सफाई देनी पड़ेगी। लेकिन घर के अंदर जाने के बाद मुझे यह समझ आया कि यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है। वहीं विजेता के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा कि वो आसिम को शो जीतते हुए देखना चाहते हैं।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ-आसिम के बाद ये कंटेस्टेंट पहुंचा फिनाले में, इस मजबूत दावेदार को पछाड़ा