'बिग बॉस' (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) के झगड़े ने सारी हदें पार कर दी हैं। सिद्धार्थ और रश्मि ने न केवल एक दूसरे के साथ गाली गलौज किया बल्कि सिद्धार्थ ने रश्मि के बारे में घरवालों के सामने ऐसी बात कही दी जिसे सुनते ही रश्मि देसाई भड़क उठीं। सिद्धार्थ शुक्ला ने ऐसा तब किया जब रश्मि देसाई उन्हें बार बार लड़ने के लिए उकसा रही थीं।
2 of 5
Rashami Desai
- फोटो : twitter
शो में दिखाया गया था कि सिद्धार्थ गॉर्डन एरिया में आसिम और पारस की बहस को खत्म करने की कोशिश कर रहे थे कि तभी रश्मि देसाई वहां पर आ जाती हैं। रश्मि बार बार सिद्धार्थ से कह रही थीं कि ऐ गुंडा , ऐ गुंडा। सिद्धार्थ रश्मि की बात सुन रहे थे लेकिन जवाब नहीं दे रहे थे। इसके बाद रश्मि ने कहा ये तेरा घर है क्या? इसके बाद सिद्धार्थ ने कहा- 'तुम जैसी को मैंने घर पर लाना बंद कर दिया।'
3 of 5
Siddharth Shukla and Rashami Desai
- फोटो : twitter
इसके बाद रश्मि ने सिद्धार्थ के ऊपर चाय फेंक देती हैं। जवाब में सिद्धार्थ भी वैसा ही करते हैं और फिर अरहान बीच में आ जाते हैं। अरहान के बीच में आने से बात और बढ़ जाती है और इन दोनों के बीच हाथापाई हो जाती है। हाथापाई में अरहान की शर्ट फट जाती है। इन दोनों को रोकने के लिए घरवाले बीच बचाव करते हैं।
4 of 5
Rashami Desai
- फोटो : voot
गुस्से में रश्मि कहती हैं- 'तू इतना घटिया है न, तूने अपनी औकात दिखा दी।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'मैं तेरी औकात दिखा रहा हूं।' रश्मि कहती हैं- 'तेरी घर की औरतें होती होंगी ऐसी।' फिर सिद्धार्थ कहते हैं- 'मेरी घर की औरतें तेरी जैसी नहीं हैं।' इन दोनों का झगड़ा यहां नहीं रुकता। इसके बाद रश्मि सिद्धार्थ के परिवार को लेकर आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करती हैं।
5 of 5
Aarti Singh and Rashami Desai
- फोटो : voot
यह शब्द सुनते ही सिद्धार्थ भड़क जाते हैं। इसके बाद रश्मि कहती हैं- 'मैंने तेरे ऊपर चाय फेंकी क्योंकि तू कचरा है।' इसके बाद रश्मि फिर से रोती हैं। आरती समझाती हैं फिर रश्मि कहती हैं कि 'वो इस तरह की बातें कैसे कह रहा है। क्या मतलब होता है इसका? इस दौरान किसी भी लड़की ने मेरे समर्थन में बात नहीं की। घर की सारी लड़कियां डरपोक हैं। ढाई महीने से मैं उसकी बात सुन रही हूं। ऐसे लोगों के साथ मैं घर में और नहीं रहना चाहती।' रश्मि इस दौरान सिद्धार्थ को नशेड़ी और ड्रगिस्ट कहती हैं।
Bigg Boss 13: इस वजह से मेकर्स पर ही भड़क उठे सलमान, शो नहीं करने की दी धमकी