'बिग बॉस 13' के वीकेंड का वॉर में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच खूब ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान दोनों कंटेस्टेंट ने एक दूसरे के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। सिद्धार्थ और रश्मि के बीच शो के पहले दिन से ही झगड़े होते रहे हैं लेकिन इस बार दोनों अलग ही लेवल पर पहुंच गए।
Bigg Boss 13: इस वजह से मेकर्स पर ही भड़क उठे सलमान, शो नहीं करने की दी धमकी
झगड़े के दौरान रश्मि सिद्धार्थ पर चाय फेंक देती हैं। रश्मि के चाय फेंकने के बाद सिद्धार्थ भी उन पर चाय फेंकते हैं। जब अरहान दोनों के बीच आते हैं तो सिद्धार्थ उनकी शर्ट खींचकर फाड़ देते हैं। रश्मि घर के अंदर जाती हैं और अरहान से कहती हैं कि 'उसकी हिम्मत कैसे हुई 'ऐसी लड़की' बोलने की। 'ऐसी लड़की' का क्या मतलब होता है?'
घरवालों के बीच हो रहा ये झगड़ा सलमान खान स्क्रीन पर देख रहे होते हैं। आज प्रसारित एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सलमान घरवालों पर किस कदर भड़केंगे और शो में उनके रवैये पर दुख जताएंगे। सलमान के सामने रश्मि कहती हैं कि 'सर, माफ कीजिएगा लेकिन 'ऐसी' मतलब कैसी?' इस पर सलमान कहते हैं कि 'ऐसी-कैसी, ऐसी-कैसी। आखिर आप लोगों को हो क्या गया है?'
सलमान सिद्धार्थ शुक्ला से कहते हैं कि 'आप भले ही बातों को ट्विस्ट कर लें लेकिन 'ऐसी लड़की' का क्या मतलब होता है सभी जानते हैं। आप पागल हो गए हैं क्या?' इसके बाद सलमान कहते हैं कि 'अभी पांच हफ्ते और आप ये देखना चाहते हैं? आपको दूसरा होस्ट ढूंढ़ लेना चाहिए। मैं इस बकवास के लिए तैयार नहीं हूं।'
A post shared by Colors TV (@colorstv) on