'वीकेंड का वार' में मल्लिका शेरावत के घर पर आते ही घर का माहौल बदल गया। मल्लिका ने न केवल घरवालों से टास्क करवाए बल्कि घरवालों की भी केमिस्ट्री देखी। घर में आते ही मल्लिका ने सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम के साथ रोमांटिक डांस किया। इसके बाद मल्लिका ने आरती सिंह को एक ऐसा टास्क दिया जिसे देखकर घरवाले भी शरमा गए।
2 of 5
Aarti and Mallika Sherawat
- फोटो : voot
मल्लिका ने आरती सिंह को टास्क के लिए बुलाया। मल्लिका ने आरती को टास्क दिया कि आप इनमें से किसी को बुलाइए और रोमांस करते हुए ये स्ट्रॉबेरी खिलाइए। आरती ने सिद्धार्थ को बुलाया। सबसे पहले आरती ने सिद्धार्थ को स्ट्रॉबेरी खिलाई। सिद्धार्थ को स्ट्रॉबेरी खिलाते वक्त आरती के हाथ भी कांप रहे थे जिसे सभी घरवालों ने देखा और उनसे कहा।
3 of 5
Siddharth Shukla and Aarti Singh
- फोटो : voot
आरती के बाद सिद्धार्थ ने भी उन्हें स्ट्रॉबेरी खिलाई। इन दोनों को इस तरह देख घरवाले हैरान रह गए। हालांकि दोनों को इस तरह से रोमांस करते देख सभी घरवाले हंसे भी। इसके साथ ही दोनों की केमिस्ट्री की भी तारीफ की। सिद्धार्थ आरती के अलावा एक टास्क में माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की केमिस्ट्री भी दिखी।
4 of 5
Mahira and Paras
- फोटो : voot
इन दोनों ने एक ही सेब खाया। पहले पारस ने सेब को मुंह में रखा जिसे माहिरा ने खाया इसके बाद माहिरा ने मुंह में सेब रखा जिसे पारस ने खाया। पारस और माहिरा को ऐसा करता देख शहनाज भावुक नजर आईं। मल्लिका शेरावत ने घर में कैप्टेंसी के दावेदारों के साथ एक टास्क किया। इस टास्क में दाेवेदारों को साबित करना था कि वह आसिम से बेहतर कैप्टन कैसे बन सकते हैं।
5 of 5
Aarti Singh
- फोटो : voot
इस टास्क को आरती ने जीता। आरती को मल्लिका ने पांच कार्ड दिए। ये पास अपोजिंग कैप्टन के थे। इस टास्क के बाद आरती घर की पहली अपोजिंग कैप्टन बन गई हैं। इन पांच कार्ड का इस्तेमाल आरती कैप्टन आसिम का फैसला पलटने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला की क्लास लगाने पर क्रिएटिव टीम ने सलमान को रोका! फिर हुआ ऐसा