'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) के कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। शो में सिद्धार्थ अपनी रणनीति और सूझबूझ से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। खास बात कि शो में सिद्धार्थ की ज्यादातर लोगों से नहीं बनती लेकिन जिनसे दोस्ती है उनके लिए वह किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। इसी खासियत की वजह से वह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हुए। इस वक्त सिद्धार्थ मुख्य घर नहीं बल्कि सीक्रेट रूम में रह रहे हैं और वहीं से घरवालों पर नजर बनाए हुए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला का 12 दिसंबर को जन्मदिन है। जानिए सिद्धार्थ के परिवार और उनके करियर से संबंधित कुछ तथ्य...
2 of 5
Siddharth Shukla with mother and sisters
- फोटो : file photo
38 साल के सिद्धार्थ शुक्ला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। अपने परिवार में सबसे छोटे हैं। सिद्धार्थ से बड़ी दो बहने हैं। सिद्धार्थ को टेनिस और फुटबॉल में रुचि है। स्कूल का कई बार उन्होंने टेनिस और फुटबॉल मैच में प्रतिनिधित्व भी किया। टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले सिद्धार्थ मॉडलिंग किया करते थे।
3 of 5
siddharth shukla
- फोटो : file photo
सिद्धार्थ को टीवी इंडस्ट्री में 11 साल हो चुके हैं। सिद्घार्थ ने 'बाबुल का आंगन छोटे ना' से डेब्यू किया था। यह सीरियल साल 2008 में आया था। इसके बाद 'जाने पहचाने से..ये अजनबी' में नजर आए। हालांकि पहचान 'बालिका वधू' सीरियल से मिली। इस सीरियल में सिद्धार्थ ने मुख्य किरदार निभाने वाली आनंदी के पति का किरदार निभाया था। शो में बतौर शिव, सिद्धार्थ ने पति और बेटे की सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया। इस शो के बाद से ही सिद्धार्थ की टीवी की दुनिया में संस्कारी छवि बन गई।
4 of 5
Siddharth Shukla Jhalak Dikhlaja
- फोटो : twitter
इस सीरियल के बाद सिद्धार्थ कई सारे रियलिटी शोज में नजर आए। इसमें 'झलक दिखला जा सीजन 6', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 7' शामिल हैं। सिद्धार्थ आखिरी बार सीरियल 'दिल से दिल तक' में नजर आए थे। जिसके ऑफएयर होने के बाद उन्होंन 'बिग बॉस 13' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया।
5 of 5
humpty sharma ki dulhania
- फोटो : file photo
टीवी के अलावा सिद्घार्थ ने फिल्मों में भी हाथ आजमाया। इस फिल्म का नाम 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' है। यह फिल्म साल 2014 में आई थी। इस फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट थे। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था। सिद्धार्थ का नाम टीवी इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों से जुड़ चुका है। इन अभिनेत्रियों में आरती सिंह, रश्मि देसाई, शेफाली जरीवाला और स्मिता बंसल का नाम शामिल है।
Bigg Boss 13: अरहान के रश्मि के सड़क पर आने वाले बयान से भड़के गौरव, अब बताई पूरी सच्चाई