फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS 13: अरहान के सड़क पर आने वाले बयान से भड़के रश्मि के भाई, अब बताई पूरी सच्चाई

Thu, 12 Dec 2019 10:34 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 12 Dec 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan says Rashami Desai is on road brother Gaurav Desai reaction
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

'बिग बॉस  13' (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई (Rashami Desai) ने सबकुछ भुलाकर अरहान खान से फिर से बात करनी शुरू कर दी। यह दोनों एक साथ मस्ती मजाक करते भी नजर आए। हालांकि सलमान खान के खुलासे के बाद अरहान को लेकर एक के बाद एक बयान आ रहे हैं। रश्मि के भाई गौरव देसाई ने 'वीकेंड का वार' में जो कुछ भी हुआ उस पर प्रतिक्रिया दी थी। इस बीच अरहान ने शो के अंदर रश्मि के सड़क पर आने की बात कही। अरहान खान की यह बात सुनकर रश्मि के भाई भड़क उठे और उन्होंने इन सब बातों को झूठा बताया।

Bigg Boss 13 Arhaan Khan says Rashami Desai is on road brother Gaurav Desai reaction
Arhaan Khan, Rashami Desai and Gaurav - फोटो : file photo

स्पॉटव्बॉय वेबसाइट से इंटरव्यू के दौरान गौरव ने अरहान खान के इस बयान पर चुप्पी तोड़ी है। गौरव देसाई ने कहा- 'मेरी बहन कभी भी सड़क पर नहीं आई थी। मुझे तो यह समझ नहीं आ रहा कि यह इंसान इस तरह की बातें करके रश्मि की छवि को क्यों नुकसान पहुंचा रहा है। अपने पार्टनर के मुंह से यह सब सुनना कोई साधारण बात नहीं है। इससे पहले 'वीकेंड का वार' में जो भी हुआ उससे वैसे ही हम लोग परेशान हैं ऊपर से इस तरह की बात। यह सब बेतुकी बातें हैं।' 

Bigg Boss 13 Arhaan Khan says Rashami Desai is on road brother Gaurav Desai reaction
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

गौरव से जब रश्मि की घर में प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'मैंने उन्हें घर में कई बार अपने लिए स्टैंड लेते हुए देखा है लेकिन कई बार वह कहीं खो जाती हैं। मुझे पता है कि वह कई सारी चीजें कर सकती हैं, उन्हें समझना होगा कि वह योद्धा हैं और अकेले किसी भी परिस्थिति से लड़ सकती हैं। किसी के भी सहारे की उन्हें जरूरत नहीं है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan says Rashami Desai is on road brother Gaurav Desai reaction
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : voot

इससे पहले गौरव ने अरहान की पोल खुलने पर कहा था- 'मैं भी यह जानकर हैरान हूं। मुझे इन चीजों के बारे में कुछ भी पता नहीं था। ये जो कुछ भी हुआ उसने हम लोगों को परेशान कर दिया है। फिलहाल वह घर के अंदर हैं और हम लोगों की दुआएं उनके साथ हैं। उन्हें बाहर आने दीजिए और जो भी हुआ उस पर उनकी क्या राय है ये जानेंगे। यह उनकी जिंदगी है। हम लोग उनकी मदद कर सकते हैं लेकिन फैसला उन्हीं का होगा।' 

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Arhaan Khan says Rashami Desai is on road brother Gaurav Desai reaction
Arhaan Khan and Rashami Desai - फोटो : twitter

आपको बता दें, शो में अरहान ने अपनी पोल खुलने के बाद शेफाली बग्गा से रश्मि के बारे में बड़ी बात कह दी थी। अरहान ने कहा था, 'रश्मि देसाई खत्म हो चुकी थी। जब मैं उससे मिला था तो उसके अकाउंट में जीरो बैलेंस था। मैं उसे वहां से यहां तक कैसे लेकर आया हूं, वो मैं ही जानता हूं।'

कपिल बने पिता, 'बिग बॉस 13' में सलमान ने खोली अरहान की पोल, ये हैं हफ्ते की टीवी की पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed