टीवी की दुनिया में इन दिनों 'बिग बॉस 13' छाया हुआ है। इस सीजन के बारे में 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट से लेकर पिछले कई विजेताओं की राय अभी तक आ चुकी है। एक कार्यक्रम में पहुंचीं अभिनेत्री श्वेता तिवारी से जब सीजन 13 से जुड़े सवाल पूछे गए तो उन्होंने कुछ ऐसा जवाब दिया कि उनके फैंस को भी यकीन नहीं होगा। ऐसा इस वजह से भी है कि श्वेता खुद 'बिग बॉस 4' (2011) की विजेता रह चुकी हैं।
2 of 5
shweta tiwari
- फोटो : social media
श्वेता तिवारी ने कहा कि 'मेरे पास बिग बॉस देखने का समय नहीं है। दूसरी बात ये है कि इसे मैं कब देखूं। मेरे बच्चे हैं और मैं उनके सामने तो इसे नहीं देख सकती हूं। बच्चों के सामने अगर कोई ऊंची आवाज में बात करेगा तो वो मुझसे कहते है कि आपको डांटा?'
3 of 5
shweta tiwari
- फोटो : social media
श्वेता कहती हैं कि 'वो (रेयांश) डर जाता है। मैं नहीं चाहती हूं कि वो ये सब कुछ देखे। वैसे भी वो अपना कार्टून देखता है जिसकी वजह से किसी को भी टीवी नहीं देखने को मिलता। ऐसे में बिग बॉस देखने का सवाल ही नहीं है।'
4 of 5
Shweta Tiwari
- फोटो : Social Media
कुछ समय पहले श्वेता ने पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी। एक इंटरव्यू के दौरान श्वेता ने अपनी शादी की तुलना एक जहरीले घाव से की। श्वेता ने कहा, 'लोग कह रहे हैं कि दूसरी शादी भी कैसे गलत हो सकती है, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि चीजें गलत क्यों नहीं हो सकती हैं? कम से कम, मुझे इसका सामना करने और और समस्या के बारे में बात करने की हिम्मत तो है। आज मैं जो कुछ भी कर रही हूं, अपने परिवार और अपने बच्चों की बेहतरी के लिए कर रही हूं।'
5 of 5
श्वेता तिवारी और रेयांश
- फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी जल्द ही टीवी पर वापसी करने जा रही हैं। वो सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ वरुण बडोला मुख्य किरदार में हैं। दिल्ली की शहरी जीवनशैली पर आधारित इस शो में एक बाप-बेटी (वरुण बडोला-अंजली) की अनूठी कहानी है जिनकी जिंदगी में एक आत्मनिर्भर और कामकाजी औरत (श्वेता तिवारी) की एंट्री होती है।
पति के बाद अब सुर्खियों में राखी सावंत की बेटी, जानें वायरल वीडियो का सच