'बिग बॉस 13' में आरती सिंह की अपने भाई कृष्णा अभिषेक से मुलाकात हो गई। आरती कृष्णा से मिलते ही भावुक हो गईं और खूब रोईं। वहीं अब बाकी घरवाले अपने परिवारवालों से 16 जनवरी को टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में मुलाकात करेंगे। इस बीच दर्शक बेसब्री से शहनाज कौर गिल के पिता का इंतजार कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख उन्हें सिद्धार्थ से अपना रिश्ता खत्म करने की सलाह देंगे।
Bigg Boss 13: घर में एंट्री करते ही शहनाज के पिता ने दी कसम, बोले- 'सिद्धार्थ के साथ सब खत्म करो'
शहनाज सिद्धार्थ से प्यार करती हैं ये तो अब हर कोई जानता है। हालांकि सिद्धार्थ ने उन्हें कोई भी जवाब नहीं दिया है। वहीं अब शहनाज के पिता घर के अंदर एंट्री लेंगे। घर में आते ही शहनाज के पिता उनसे सिद्धार्थ से जुड़ी ऐसी बात कह देंगे जिसे सुनकर शहनाज हैरान रह जाएंगी। शहनाज के पिता ने घर में आकर सभी से मुलाकात की।
इसके बाद शहनाज को घर के अंदर ले गए। उन्होंने शहनाज से अपने सिर पर हाथ रख कर कसम दी। उन्होंने कहा-'सिद्धार्थ के साथ तुम्हारा जो कुछ भी है उसे यहीं खत्म कर दो। तूने सिद्धार्थ से कहा कि मैं शो नहीं तुझे जीतना चाहती हूं ऐसा मत करो। मैं तुम्हें शो जीतते हुए देखना चाहता हूं। तुम बिग बॉस की ट्रॉफी के काफी करीब हो। इस घर में तुम्हारा सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो वो पारस छाबड़ा है।'
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
इसके बाद शहनाज के पिता पारस के पास गए। उन्होंने पारस से कहा- 'पहले तुम शहनाज से कहते थे माहिरा तुमसे जलती है। अब यही तुम माहिरा से कहते हो। तुम दोनों आपस में इसकी वजह से मत लड़ो और पारस तुम लड़कियों की थोड़ी इज्जत करो।' खास बात है कि शहनाज के पिता की एंट्री ठीक उस वक्त घर में हुई है जब वह सिद्धार्थ के प्यार में पूरी तरह से डूब चुकी हैं।
सलमान ने वीकेंड का वार में सिद्धार्थ से कहा था कि 'मुझे ऐसा लग रहा है कि वो तुमसे प्यार करती है। बाहर जाते ही तुम अपने काम में बिजी हो जाओगे। ऐसे में उसका तुम्हारे प्रति इतना पजेसिव होना उसके लिए ठीक नहीं है।' सलमान के यह कहने के अगले ही दिन शहनाज ने सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार किया। हालांकि सिद्धार्थ ने उनसे कहा भी बाहर जाकर हम दोनों अपने काम में बिजी हो जाएंगे। 'हम लोग दोस्त हैं मिलेंगे भी लेकिन ज्यादा अपने आपको परेशान मत कर।'
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ और शहनाज के रिश्ते पर आया हिमांशी खुराना का बयान, बताई क्या है सच्चाई