बिग बॉस 13 में दर्शक सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं । पिछले दिनों शो में फैमिली राउंड हुआ था । इस दौरान सभी कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलने आए थे । शहनाज से मिलने के लिए उनके पिता संतोख सिंह ने घर में एंट्री ली थी ।
शहनाज के पिता ने सैफ-करीना से की शहनाज और सिद्धार्थ की तुलना, कहा- 'उनसे तो बेहतर ही हैं'
संतोख ने अपनी बेटी शहनाज से कहा था कि तुम ट्रॉफी जीतने के बहुत करीब हो लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला से ज्यादा दोस्ती मत बढ़ाओ । जितना है उतना ठीक है । क्योंकि बाहर ये सब अच्छा नहीं दिख रहा है । साथ ही कहा था कि पारस इस घर में तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन है उससे बचकर रहना ।
वहीं इससे पहले संतोख सिंह ने कहा था कि अगर उनकी बेटी बाहर आकर सिद्धार्थ से शादी करना चाहती हैं तो इसमें उन्हें कोई दिक्कत नहीं है । अब अपनी बेटी और सिद्धार्थ के रिश्ते पर उन्होंने फिर से बयान दिया है । इस बार संतोख ने सिद्धार्थ और शहनाज के बीच उम्र के फासले को लेकर बात की है ।
View this post on Instagram
A post shared by BIGG BOSS JASSOS 🕵️♂️👁️ (@biggbossjassos) on
उन्होंने कहा, 'हमारी सोसाइटी में हमेशा एक नियम रहा है कि एक रिश्ते में महिला की उम्र, पुरुष से कम ही होती है। शहनाज और सिद्धार्थ पहले ऐसे कपल नहीं हैं जिनके बीच उम्र का फासला बड़ा है। कई ऐसे कपल हैं जिनके बीच बड़ा एज गैप होता है।' यहां उन्होंने सैफ अली खान से सिद्धार्थ की तुलना की ।
शहनाज के पिता कहते हैं, 'सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बीच भी बड़ा एज गैप है। सैफ, करीना से करीब 12 साल बड़े हैं और उनके 2 बच्चे भी हैं। दोनों साथ में खुश हैं। सिद्धार्थ, सैफ से तो बेहतर हैं कम से कम उनके बच्चे तो नहीं हैं। मैं चाहता हूं कि वे दोनों पहले बाहर आ जाएं क्योंकि घर के अंदर और बाहर की दुनिया में फर्क है। बाहर आकर दोनों एक दूसरे के साथ किस तरह रहना चाहते हैं यह उनपर निर्भर करता है।'
मौत के तीन दिन तक घर में पड़ी थी परवीन बाबी की लाश, आखिरी दिनों में हो गई ऐसी हालत