फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BIGG BOSS 13: शहनाज से भिड़े भाऊ- शेफाली और घर में आया नन्हा मेहमान

Fri, 06 Dec 2019 07:44 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 06 Dec 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Gill And Hindustani Bhau Stuck in Ugly Fight And Himanshi Asim Romantic Moment
बिग बॉस 13 - फोटो : अमर उजाला

बिग बॉस का घर एकदम चटपटी चाट की तरह है। जिसमें तीखी चटनी के साथ खट्टा दही भी होता है तो वहीं मीठी चटनी भी और इसपे सूखी पापड़ी का काम करते हैं बिग बॉस खुद। आज की बिग बॉस की चटपटी चाट में हम आपको बताएंगे कैसे बनेगी बिग बॉस की इस हफ्ते की चाट ? जहां शहनाज, भाऊ, माहिरा और शेफाली बने तीखी चटनी, आसिम हिमांशी ने घोली मिठास तो वहीं रश्मि शेफाली ने कैसे लगाया खट्टे दही से तड़का...




Bigg Boss 13 Shehnaz Gill And Hindustani Bhau Stuck in Ugly Fight And Himanshi Asim Romantic Moment
शहनाज, भाऊ - फोटो : Social Media

शहनाज और भाऊ का झगड़ा
बिग बॉस हाउस में घरवालों को नींद इतनी भारी पड़ गई कि वो आपस में ही लड़ पड़े। शहनाज और भाऊ के बीच वैसे तो थोड़ी नोक झोंक चलती ही रहती है। लेकिन इस बार तो बात इतनी आगे बढ़ गई कि भाऊ ने शहनाज को राखी आंटी कह दिया। अब तो समझ ही नहीं आ रहा कि एक ही सीजन में कंटेस्टेंट्स राखी के नाम से कितनी फुटेज खाएंगे। दरअसल भाऊ दोपहर में सो रहे थे तभी शहनाज ने उन्हें जगा दिया। जिसपर भाऊ बिगड़ गए और शहनाज से झगड़ा कर बैठे। 

Bigg Boss 13 Shehnaz Gill And Hindustani Bhau Stuck in Ugly Fight And Himanshi Asim Romantic Moment
शेफाली जरीवाला - फोटो : Social Media

शेफाली शहनाज माहिरा का झगड़ा
शहनाज और भाऊ के झगड़े में शेफाली भी बीच में आ गईं। शेफाली जरीवाला को भी लगता है नींद बहुत प्यारी है। तभी उनको शहनाज और माहिरा की बात से मिर्ची लग गई और कूद पड़ीं शेफाली भी जंग के मैदान में। लेकिन हमारी पंजाब की कटरीना क्या किसी से कम हैं। वो तो एक भी मौका नहीं छोड़तीं किसी को भी छेड़ने का। तो बस करने लगीं शेफाली की एक्टिंग। ऐसे में शेफाली और भी ज्यादा चिढ़ गईं। ये झगड़ा सिर्फ शेफाली और शहनाज के बीच ही नहीं बल्कि माहिरा तक भी पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Gill And Hindustani Bhau Stuck in Ugly Fight And Himanshi Asim Romantic Moment
बिग बॉस टोस्क प्लानिंग - फोटो : Social Media

लग्जरी बजट टास्क में दो हिस्सों में बंटा घर
इस हफ्ते होने वाला है घर में लग्जरी बजट टास्क और इस टास्क ने कर दिए हैं घर में दो फाड़। यहां अलग-अलग टीमें बंट गई हैं। सब अपनी-अपनी टीम के साथ लगे हैं जमकर प्लानिंग-प्लॉटिंग करने में। देखना तो ये दिलचस्प होगा कि इस बार लग्जरी बजट किसके हिस्से आएगा।

विज्ञापन
Bigg Boss 13 Shehnaz Gill And Hindustani Bhau Stuck in Ugly Fight And Himanshi Asim Romantic Moment
शहनाज, शेफाली - फोटो : Social Media

टास्क के दौरान शेफाली शहनाज की झड़प
बिग बॉस के घर में कोई भी टास्क शांति से हो जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। इस टास्क में भी हुई घरवालों के बीच झड़प। टास्क के दौरान शेफाली ने शहनाज को थप्पड़ जड़ दिया। हालांकि ऐसा कुछ दिखा तो नहीं। लेकिन फिर भी शहनाज का तो यही कहना है। इस टास्क की संचालक थीं माहिला। लेकिन उनको किसी ने भी गंबीरता से नहीं लिया। एक बार फिर सारे घरवाले हो गए आमने-सामने। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed