हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत और हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए ले जाया गया था। इस दौरान आरोपियों ने भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें मौके पर ढेर कर दिया। इस पर बॉलीवुड सहित टीवी इंडस्ट्री के सितारे भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखिए किसने क्या कहा...
हैदराबाद पुलिस एनकाउंटर पर टीवी की इन पांच अभिनेत्रियों ने किया ये ट्वीट, देखें किसने क्या कहा
कपिल शर्मा के शो में सरला का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती ने ट्वीट कर इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सुमोना ने ट्वीट किया- 'इस वजह से हैदराबाद पुलिस को सेल्यूट। बहुत बढ़िया।'
N this is why salute to the #hyderabadpolice
Well done 👏🏼#justiceserved https://t.co/SvdFGYt9w0
'बनूं मैं तेरी दुल्हन' सीरियल में सिंदूरा का किरदार निभाने वाली काम्या पंजाबी ने भी हैदराबाद पुलिस की तारीफ की। काम्या ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाते हुए लिखा- 'बहुत बढ़िया।' काम्या इससे पहले भी कई मामलों में अपनी बेबाक राय दे चुकी हैं।
Well Done 🙏🏻🙏🏻🙏🏻 #TelanganaPolice #justiceserved https://t.co/QwvxMfF9Hp
4 down,Many to go 💪👊🙌👏 https://t.co/a253VjI3OZ
— Ankita Karan Patel (@AnkzBhargava) December 6, 2019
'बिग बॉस 13' से हाल ही में तबीयत ठीक न होने की वजह से बाहर आईं अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्य ने भी हैदराबाद पुलिस द्वारा किए गए एनकाउंटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी। देवोलीना ने लिखा- 'कोर्ट की सुनवाई पर समय जाया नहीं करना चाहिए, न ही दया याचिका और न ही पुलिस की कस्टडी में भेजना चाहिए। अब निर्भया को न्याय मिलना चाहिए। मैं हैदराबाद पुलिस के इस एनकाउंटर को अपना समर्थन देती हूं।'
No more wasting of time on hearings, no more mercy petitions, no more police custody. Its time to give Justice to #Nirbhaya also. I Support act of #hyderabadpolice #JusticeForDisha #ISUPPORTENCOUNTER #Encounter
Bigg Boss 13: इस हफ्ते नॉमिनेटड हैं 4 कंटेस्टेंट्स, सलमान से पहले जानें वोटिंग में कौन रहा पिछड़