'बिग बॉस 13' से इस हफ्ते शेफाली बग्गा घर से बेघर हो गई हैं। वीकेंड का वार में सलमान ने बताया कि शेफाली बग्गा और मधुरिमा तुली को सबसे कम वोट मिले हैं लेकिन घर से बाहर कौन जाएगा इसमें एक ट्विस्ट है। सलमान एविक्ट हुए कंटेस्टेंट का नाम नहीं बताते। बाद में बिग बॉस घरवालों से कहते हैं कि शेफाली और मधुरिमा में से कौन है जो इस घर में रहने के लिए सबसे कम योग्य है। घरवालों ने बहुमत से शेफाली का नाम लिया। जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
2 of 6
shefali bagga
- फोटो : social media
घर से बाहर निकलने के बाद शेफाली काफी निराश नजर आईं। एक इंटरव्यू में शेफाली ने कहा कि 'बहुत से ऐसे लोग थे जो कमजोर थे और उन्हें पहले निकलना चाहिए था। विशाल-मधुरिमा घर में उतने दिख नहीं रहे हैं। सभी ने मेरे खिलाफ कोशिश की कि मैं दिखूं ना लेकिन मैंने हमेशा अपना प्वॉइंट रखा। अब जो हो गया ठीक है उनकी यही रणनीति थी।'
3 of 6
shefali bagga
- फोटो : social media
पारस के बारे में शेफाली ने कहा कि 'उन्हें लगता था कि शेफाली मजबूत है। दोबारा आई है। इसे कैसे निकालें। उसके साथ कई बार झगड़े भी हुए। उसने मुझसे कहा कि तुझ जैसी लड़की को मैं रुलाता हूं। क्या मतलब है इसका? मुझे नहीं लगता उसके लिए दोस्ती इतने मायने रखती है।'
4 of 6
Shefali Bagga
- फोटो : twitter
शेफाली से पूछा गया कि सिद्धार्थ घर में रश्मि को 'ऐसी लड़की, ऐसी लड़की' बोल रहे थे क्या लगता है कि उनके कहने का क्या मतलब था? इस सवाल पर शेफाली कहती हैं कि 'ऐसी लड़की बोलने का मतलब गलत ही है। भले ही वो बाद में खुद को कितना ही सही बोल लें। उसको नहीं बोलना चाहिए था। रश्मि भी उससे बार-बार पूछ रही है कि ऐसी लड़की का क्या मतलब है, जाहिर है वो तारीफ तो नहीं करेगा। ऐसे में वो क्यों पूछ रही है? कई मौकों पर दोनों ही गलत रहे हैं। चाय फेंकना हो या एग्रेसिव होना हो, गलत है।'
5 of 6
shefali bagga
- फोटो : social media
आसिम-सिद्धार्थ की लड़ाई पर शेफाली ने कहा कि 'पहले दोनों का समझ में आता था और लगता था कि वाकई गुस्से में लड़ रहे हैं लेकिन अब ऐसा लगता है कि वो केवल लड़ने के लिए लड़ रहे हैं। कोई बात भी नहीं है तब भी लड़ रहे हैं ये बहुत इरिटेटिंग है। दोनों ही एक दूसरे को उकसाने का काम करते हैं। अभी आसिम का ज्यादा हो रहा है। सिद्धार्थ चुप भी हो जाता है तब भी आसिम बोलता रहता है।'