सलमान खान के शो 'बिग बॉस 13' में शनिवार का दिन कंटेस्टेंट्स के लिए काफी हैरान कर देने वाला था। इस हफ्ते हुए 'वीकेंड का वार' के पहले दिन सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला, आसिम रियाज, हिमांशी खुराना और शेफाली जरीवाला की जमकर क्लास लगाई। इस बीच अब कलर्स टीवी ने बिग बॉस 13 के आज के 'वीकेंड का वार' का प्रोमो रिलीज कर दिया है, जिसमें सलमान खान शो के कंटेस्टेंट्स के पोल खोलते दिखाई देंगे।
BB13: एक-दूसरे की पीठ पीछे क्या-क्या बोलते हैं कंटेस्टेंट? सलमान आज बताएंगे सबकी असलियत
कलर्स टीवी ने बिग बॉस 13 के ताजा प्रोमो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस प्रोमो में सलमान खान बिग बॉस के घर में मौजूद सभी टास्क करवाते हैं। प्रोमो में सलमान खान सभी कंटेस्टेंट्स के बारे में ये बताते हैं कि वह सभी पीठ पीछे एक-दूसरे के बारे में क्या बोलते हैं। सलमान खान की बात सुनकर इन कंटेस्टेंट्स को अंदाजा लगाना होगा कि पीठ पीछे किसने उनके बारे में बोला होगा और फिर बोलने वाले कंटेस्टेंट को उसके चेहरे पर स्प्रे करना होगा। इस तरह सलमान खान सभी कंटे्टेंट्स की पोल खोलते दिखाई देंगे।
सलमान खान के इस स्प्रे टास्क से ये बात तो तय है कि बिग बॉस के घर में एक बार फिर से सभी कंटेस्टेंट्स के बीच काफी हंगामा देखने को मिल सकता है। वहीं आज मशहूर वीजे और अभिनेता रणविजय घर के अंदर एक टास्क करवाएंगे। इस टास्क का नाम होगा 'बीबी सितारे।' वीडियो में दिखाया गया है कि सभी घरवालों की तस्वीरें 'बीबी सितारे बोर्ड' पर लगी हुई हैं। घरवालों को तय करना होगा कि किन घरवालों की तस्वीर यहां नहीं होनी चाहिए। वीडियो में दिखाया है कि माहिरा आसिम का नाम लेती हैं और हिमांशी सहमत होती हैं जिसके बाद वह उनकी तस्वीर फाड़ देती हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
इसके बाद शहनाज और शेफाली आते हैं। शेफाली हिमांशी का नाम लेती हैं और शहनाज कहती हैं कि वो सहमत है। शेफाली हिमांशी की तस्वीर फाड़ देती हैं। भाऊ के साथ देवोलीना आती हैं। भाऊ रश्मि का नाम लेते हैं और देवोलीना इस पर वीडियो में सहमति जताते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद देवोलीना तस्वीर फाड़ देती हैं। देवोलीना को ऐसा करता देख रश्मि देसाई हैरान रह जाती हैं।
आपको बता दें, इस वक्त घर का माहौल और घरवालों का एक दूसरे के साथ कनेक्शन बदलता हुआ नजर आ रहा है। किसी ना किसी वजह से दोस्तों की दोस्ती में दरार पड़ती नजर आ रही है। जहां एक ओर आसिम और सिद्धार्थ की दोस्ती टूट चुकी है तो वहीं सिद्धार्थ और शेफाली की दोस्ती में भी दरार आ गई है। आरती इस ग्रुप से पहले ही अलग हो चुकी हैं। ऐसे में इस प्रोमो को देखकर इतना तो साफ है कि घर में एक बार फिर से जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल सकता है।