'बिग बॉस 13'(Bigg Boss 13) में 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने सिद्धार्थ डे और कोएना मित्रा (Koena Mitra) से कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर सभी घरवाले हंसने लगे। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों? यह पूरा मामला बॉथरूम से जुड़ा हुआ है। सलमान ने 'वीकेंड का वार' में सिद्धार्थ डे से कहा कि नहाते वक्त बॉथरूम का दरवाजा बंद कर लिया करो। इसके बाद सिद्धार्थ डे सलमान के सामने सफाई देने लगे।
2 of 5
Siddharth Dey and Koena Mitra
- फोटो : VOOT
सिद्धार्थ डे कहते हैं कि दरवाजे का लॉक खुल गया था। दरअसल, 'वीकेंड का वार' से एक दिन पहले 'बिग बॉस' में दिखाया गया था कि सिद्धार्थ डे नहा रहे थे। दरवाजा बंद नहीं था ऐसे में कोएना को लगा कि अंदर कोई नहीं है। जैसे ही वह अंदर गईं तो तुरंत बाहर आ गईं।
3 of 5
Siddharth Dey and Siddharth Shukla
- फोटो : twitter
इसके बाद धीरे-धीरे घरवालों को यह बात पता चल गई। यहां तक कि जब सिद्धार्थ डे नहाकर लिविंग रूम में जाने लगे तो सिद्धार्थ शुक्ला के अलावा शहनाज भी शेम शेम करके उनका मजाक उडा़ने लगे। इसी किस्से का जिक्र सलमान 'वीकेंड का वार' में घरवालों से कर रहे थे।
4 of 5
Dalljiet Kaur
- फोटो : twitter
आपको बता दें, 'बिग बॉस 13' से दलजीत कौर बाहर हो चुकी हैं। बाहर आते ही दलजीत ने घर के सदस्यों के बारे में कई सारी बातें बताईं। सबसे पहले दलजीत ने रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के झगड़े के बारे में बताया। दलजीत ने कहा- 'रश्मि और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच सही में कुछ झगड़ा हुआ है। वहां पर बहुत कैमरे हैं इसलिए उसके बारे में मैंने पूछा नहीं। रश्मि को मैं बहुत अच्छे से नहीं जानती हूं तो ज्यादा नहीं पता। उन दोनों के बीच में प्रोफेशनली कुछ झगड़े हुए हैं जिसे लेकर अभी तक तनाव है। उनका झगड़ा फेक नहीं है जो भी था बहुत रियल था।'
5 of 5
dalljiet kaur
- फोटो : twitter
इसके बाद दलजीत ने घर के उन तीन सदस्यों के बारे में बताया जो सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। यह कंटेस्टेंट्स कोई और नहीं बल्कि पारस छाबड़ा, शहनाज कौर गिल और माहिरा शर्मा हैं। दलजीत ने इन तीनों के लव ट्रायंगल को फेक कहा। दलजीत ने कहा- 'अगर एक हफ्ते में इश्क हो जाए वो भी आज के जमाने में तो हर दूसरा इंसान शादी कर ले। मुझे लगा कि दर्शक समझ जाएंगे लेकिन उन्हें यह सब पसंद आया।'
यह भी पढ़ें:- तो क्या एक हफ्ते बाद बंद हो जाएगा 'बिग बॉस 13'? विरोध के बाद मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला