'बिग बॉस 13' में अब कुछ ऐसा होने वाला है जहां पर लड़कियां लड़कों का रिपोर्ट कार्ड निकालेंगी। यानी कि 'बिग बॉस 13' की महिला कंटेस्टेंट पुरुष कंटेस्टेंट को अपने मानकों पर जज करेंगी। इस रिपोर्ट कार्ड का एक प्रोमो वीडियो आया है। इस वीडियो में महिला कंटेस्टेंट लड़कों पर इल्जाम लगा रही हैं। यहां तक कि एक कंटेस्टेंट यह तक कहती हुई दिखाई दीं कि यह हमें बुरी नजरों से देखते हैं।
Bigg Boss 13: अभी से जान लें आज क्या होगा? पांच लड़कियां लगाएंगी लड़कों पर ऐसे आरोप
इस प्रोमो वीडियो को कलर्स के ट्विटर अकाउंट पर साझा किया गया है। इस वीडियो को साझा करते हुए ट्वीट किया- 'निकलने वाला है बिग बॉस का पहला रिपोर्ट कार्ड। लड़कियां करेंगी किस लड़के को पास और फेल?' वीडियो में दिखाया गया है कि सभी पुरुष कंटेस्टेंट्स कुर्सी पर बैठे हुए हैं।
सभी लड़कियां बारी-बारी से लड़कों का रिपोर्ट कार्ड बता रही हैं। प्रोमो में देवोलीना भट्टाचार्य कह रही हैं 'बहुत ज्यादा घमंडी हैं' इसके बाद पारस छाबड़ा का चेहरा दिखाया जाता है। शेफाली कह रही हैं 'उन्हें बिल्कुल भी तमीज नहीं है।' इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला का चेहरा दिखाया जाता है।
Nikalne wala hai #BiggBoss ka pehla report card, ladkiyaan karengi kis ladke ko pass aur kisse fail? Watch it tonight at 10:30 pm only on #BiggBoss13.
Anytime on @justvoot @BeingSalmanKhan @Vivo_India @bharatpeindia #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/QPaIYMo0iy
इसके बाद दलजीत कौर कह रही हैं 'उन्होंने हमें सबसे ज्यादा टॉर्चर करने वाला कहा और बहुत बुरी नजरों से देखा।' दलजीत के यह कहते ही सिद्धार्थ डे का चेहरा दिखाया गया। कोएना कह रही हैं 'इन्हें घर में टिकने के लिए बहुत ज्यादा तमीज की जरूरत है।' कोएना के यह कहते ही असीम रियाज को दिखाया जाता है।
इस वीडियो को देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि घर में बवाल होना तय है। इस शो को शुरू हुए कुछ दिन ही हुए हैं लेकिन लगातार ड्रामा देखने को मिल रहा है। टास्क के बाद किसी को भी 'क्वीन' का खिताब नहीं मिला। इसके बाद सभी घरवाले शेफाली पर नाराज हुए। देवोलीना आरती सिंह से कहती हैं कि 'शेफाली चालाक लोमड़ी है।' देवोलीना के यह कहते ही शेफाली वहां आ जाती हैं और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो जाती है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 13: शेफाली बग्गा की इस हरकत से फूट-फूटकर रोईं गोपी बहू, हो गई ऐसी हालत डर गए सभी