'बिग बॉस 13' के छह फाइनलिस्ट कंटेस्टेंट की जर्नी वीडियो दिखाया जा रहा है। गुरुवार प्रसारित एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला और आरती सिंह का वीडियो दिखाया गया। वीडियो देखकर दोनों ही कंटेस्टेंट इमोशनल हो गए। ऐसा पहली बार है जब जर्नी वीडियो को दिखाते वक्त दर्शक भी मौजूद रहे। आज आसिम रियाज सहित बाकी कंटेस्टेंट का जर्नी वीडियो दिखाया जाएगा।
Bigg Boss 13 में जर्नी वीडियो देखने मंच पर पहुंचे आसिम रियाज, दर्शकों ने कर दी ये डिमांड
सामने आए एक प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि आसिम रियाज रैप करने के अंदाज में मंच पर आते हैं। वहां मौजूद दर्शक आसिम को चीयर करने लगते हैं और सिक्स पैक ऐब्स दिखाने के लिए कहते हैं, जिसके बाद वो अपनी टीशर्ट उतार देते हैं।
आसिम के जर्नी वीडियो में बिग बॉस उनसे कहते हैं कि ये पहली बार है जब किसी को सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए इतने करीब से देखा गया है। इसके बाद आसिम बिग बॉस का शुक्रिया कहते हैं।
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
बिग बॉस में आसिम रियाज सिद्धार्थ शुक्ला को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में कई सेलेब्रिटीज भी आसिम को सपोर्ट करते नजर आएं। पिछले दिनों रेसलर जॉन सीना ने भी आसिम को सपोर्ट किया था। इसके बाद से हर तरफ यही चर्चा हो रही थी कि आसिम अब इंटरनेशनल स्टार बन चुके हैं।
जॉन सीना के आसिम का सपोर्ट करने पर उनके भाई उमर रियाज और हिमांशी खुराना बेहद खुश हैं। इसके अलावा आसिम के फैंस के लिए एक और खुशखबरी है। जॉन सीना के बाद हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस 9' की टीम ने भी आसिम का सपोर्ट किया है।
आमिर ने करीना को वेलेंटाइन डे पर किया विश, 'लाल सिंह चड्ढा' से जुड़ा है कनेक्शन