दुनियाभर में आज वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। बॉलीवुड सितारों की बात करें तो कई अपने पार्टनर संग छुट्टियां मनाने विदेश में हैं तो कई काम के बीच ही वक्त निकालकर प्लानिंग बना ली है। इस बीच अभिनेता आमिर खान ने सोशल मीडिया पर करीना कपूर को वेलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी हैं लेकिन एक खास पोस्ट के साथ।
आमिर ने करीना को वेलेंटाइन डे पर किया विश, 'लाल सिंह चड्ढा' से जुड़ा है कनेक्शन
आमिर खान ने इस मौके पर 'लाल सिंह चड्ढा' का नया पोस्टर शेयर किया है जिसमें करीना कपूर नजर आ रही हैं। फिल्म से करीना कपूर का ये पहला पोस्टर है। इसमें करीना आमिर को गले लगाए हुए हैं।
आमिर ने कैप्शन में लिखा- 'पा लेने की बेचैनी और खो देने का डर, बस इतना सा है जिंदगी का सफर। हैप्पी वेलेंटाइन डे करीना। मैं उम्मीद करता हूं कि हर फिल्म में तुम्हारे साथ रोमांस करने का मौका मिले।'
पा लेने की बेचैनी, और खो देने का डर...
बस इतना सा है, ज़िंदगी का सफर।#HappyValentinesDay Kareena. I wish I could romance you in every film... comes naturally to me ;-)
Love.
a. pic.twitter.com/dafeyspkac
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' साल 1994 में आई हॉलीवुड क्लासिक और कॉमेडी ड्रामा 'फॉरेस्ट गम्प' से प्रेरित है। 'फॉरेस्ट गम्प' (1994) ने छह ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए थे। फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 'लाल सिंह चड्ढा' 2020 क्रिसमस पर रिलीज होगी।
अतुल कुलकर्णी की लिखी और अद्वैत चंदन निर्देशित फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। पहले अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' इसी के साथ रिलीज हो रही थी। बाद में अक्षय कुमार और फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने 'बच्चन पांडे' की रिलीज डेट आगे खिसका दी। आमिर ने इस दरियादिली के लिए दोनों का आभार माना है।
सैफ अली खान ने खोला 'बेडरूम सीक्रेट', करीना कपूर खान हुईं शरम से लाल