'बिग बॉस' (Bigg Boss 13) के 'लग्जरी बजट टास्क' को जीतने के बाद सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम की थोड़ी कहासुनी हो गई थी। इन दोनों की लड़ाई के बीच पारस छाबड़ा आ गए। पारस के आते ही सिद्धार्थ किनारे हो गए और फिर झगड़ा पारस-आसिम के बीच शुरू हो गया। इस झगड़े के बाद पारस छाबड़ा की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में पारस जूतों की पॉलिश करते हुए नजर आ रहे हैं।
Bigg Boss 13: जेल जाने से मना करने पर पारस को मिली सजा, देर रात करेंगे जूतों की पॉलिश
इस तस्वीर को 'बिग बॉस' से जुड़ी अंदर की जानकारी देने वाले 'द खबरी' ने ट्वीट किया है। इस ट्वीट के मुताबिक आसिम रियाज जेल जाने के लिए राजी हो जाएंगे लेकिन पारस ऐसा करने से मना कर देंगे। पारस के मना करते ही उन्हें सजा दी जाएगी। पारस को जूतों में पॉलिश करनी होगी। जूतों को पॉलिश करते हुए पारस की यह तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता।
#BB13 #BiggBoss13
Asim Riaz agreed to go in jail Paras refused to go
Paras Chhabra gets punishment to clean and polish shoes as he refuses to go in jail pic.twitter.com/J9qIWiXqHY
इस तस्वीर से पहले बिग बॉस का दो प्रोमो आए थे। पहले प्रोमो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ कह रहे हैं कि आसिम और पारस का जो झगड़ा हुआ उसे खत्म किया जा सकता था। उस चीज को हद से ज्यादा खींचा गया। इस पर पारस नाराज होकर वहां से चले जाते हैं। इसके बाद शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं- 'पारस नाराज है। स्टैंड तो तेरी वजह से ही लिया था।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'दो लोगों के झगड़े में मैं एक नाम लूंगा और एक का नहीं।'
सिद्धार्थ के यह कहते ही शहनाज ने कहा- 'मैं होती तो ये नहीं करती शायद।' हीं दूसरे प्रोमो में दिखाया गया है कि हिंदुस्तानी भाऊ कैप्टन सिद्धार्थ के कमरे से सोन पापड़ी चुराकर खाते हैं। आरती देख लेती हैं। आरती कहती हैं कि 'भाऊ को दंड नहीं मिला तो अब कैप्टन किसी को भी दंड नहीं देगा।' आरती के यह कहते ही उनके और सिद्धार्थ के बीच बहस शुरू हो जाती है।
Jab power aur captaincy aati hain, tab dost bhi ho jaate hain against!
Dekhiye kaise deal karenge @sidharth_shukla inke saath, aaj raat 10.30!
Anytime on @justvoot.@Vivo_India @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/WtfCd2Kkw7
सिद्धार्थ कहते हैं- 'तुम अपनी हद में रहो। तुम फैसला नहीं करोगी कि कैप्टन को क्या करना है और क्या नहीं।' आरती कहती हैं- 'अपने बारे में जानो बेहतर रहेगा। अब ये शुक्ला निर्णय लेगा कि किसको कब बोलना है।
यह भी पढ़ें- शूटिंग के दौरान इस अभिनेता के साथ हुआ गंभीर हादसा, मरते-मरते बचा