फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BB13: खुलेआम ऐसी बात बोल देंगीं शहनाज, सुनते ही थप्पड़ मार देंगे सिद्धार्थ शुक्ला

Fri, 29 Nov 2019 05:45 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 29 Nov 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 13 in front of Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill says I am characterless
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth - फोटो : twitter

'बिग बॉस' में शहनाज कौल गिल (Shehnaz Kaur Gill) के साथ सभी घरवाले मस्ती करते हुए नजर आते हैं। खास तौर पर सिद्धार्थ शुक्ला। शहनाज ना केवल सिद्धार्थ को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं बल्कि हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी भी रहती हैं। हाल ही में एक प्रोमो आया है। इस प्रोमो में शहनाज मजाक-मजाक में खुद के लिए ऐसी बात कह देती हैं जिसे सुनकर घरवाले हैरान रह जाते हैं। 

Bigg Boss 13 in front of Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill says I am characterless
Shehnaz Kaur Gill and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

इस प्रोमो में शहनाज कौर गिल के अलावा, सिद्धार्थ शुक्ला, देवोलीना भट्टाचार्य, आसिम रियाज और पारस छाबड़ा नजर आ रहे हैं। देवोलीना शहनाज से कहती हैं कि अपनी पांच खासियत और पांच वो चीजें बताओ जो तुम्हें नहीं पसंद। जवाब में शहनाज कहती हैं- 'मुझे दोस्तों का चुनाव करने में बहुत दिक्कत होती है। जैसी मैं हू उस लेवल के मेरे दोस्त नहीं होते।' शहनाज की यह बात सुनकर सिद्धार्थ उन्हें कुशन से खूब मारते हैं। 

Bigg Boss 13 in front of Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill says I am characterless
Bigg Boss 13 - फोटो : twitter

इसके बाद शहनाज ऐसी बात कह देती हैं जिसके बाद सिद्धार्थ और वहां मौजूद बाकी लोग हैरान रह जाते हैं। शहनाज कहती हैं- 'मैं थोड़ी सी चरित्रहीन भी हूं लेकिन अच्छी मायने में।' इस पर सिद्धार्थ शहनाज को मारते हैं तभी पारस कहते हैं कि 'यह शब्द गलत इस्तेमाल करती है जब बोलती है।' 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 13 in front of Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill says I am characterless
Devoleena and Shehnaz Kaur Gill - फोटो : twitter
प्रोमो में दिखाया गया है कि शहनाज इसके बाद देवोलीना के पास बैठ जाती हैं। सिद्धार्थ को देखते ही शहनाज कहती हैं कि ये मेरी सबसे अच्छी दोस्त है आज से। जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं- 'जब तक तेरे लिए अच्छा बोलेगी तब तक तू यहां रहेगी। उसके बाद अपनी दुकान कहीं और लगाएगी।' इसके अलावा 'बिग बॉस' का एक और प्रोमो आया है जिसमें जेल के लिए सिद्धार्थ पारस का नाम लेते हुए दिखाई दिए।                    
विज्ञापन
Bigg Boss 13 in front of Siddharth Shukla Shehnaz Kaur Gill says I am characterless
Shehnaz Kaur and Siddharth Shukla - फोटो : twitter

प्रोमो में दिखाया गया है कि सिद्धार्थ कह रहे हैं कि आसिम और पारस का जो झगड़ा हुआ उसे खत्म किया जा सकता था। उस चीज को हद से ज्यादा खींचा गया। इस पर पारस नाराज होकर वहां से चले जाते हैं। इसके बाद शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं- 'पारस नाराज है। स्टैंड तो तेरी वजह से ही लिया था।' जवाब में सिद्धार्थ कहते हैं कि 'दो लोगों के झगड़े में मैं एक नाम लूंगा और एक का नहीं।' सिद्धार्थ के यह कहते ही शहनाज ने कहा- 'मैं होती तो ये नहीं करती शायद।'

यह भी पढ़ें- BB13: जेल की सजा के लिए सिद्धार्थ ने चुना ऐसा नाम पूरा घर हो जाएगा खफा, आरती भी सुनाएंगी खरी-खोटी
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed