'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में फिनाले से महज छह दिन दूर है। घर में अब भी झगड़ा देखने को मिल रहा है। एक तरफ शहनाज सिद्धार्थ से इस बात से नाराज हैं कि उन्होंने उन्हें सुरक्षित नहीं किया। वहीं दूसरी ओर आसिम सिद्धार्थ से आरती को इम्यूनिटी नहीं दिलाने पर झगड़ते दिखे। इन सबके बीच 'बिग बॉस' के खेल में घरवालों सहित दर्शकों को चौथा फाइनलिस्ट मिल गया है।
2 of 5
Bigg Boss 13
- फोटो : twitter
इम्यूनिटी टास्क में सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने पारस छाबड़ा को अपना समर्थन दिया। रश्मि ने शहनाज को और आसिम रियाज ने आरती सिंह को। हालांकि सिद्धार्थ पारस को इम्यूनिटी दिलाने में कामयाब हो गए। इस तरह से पारस छाबड़ा शो के चौथे फाइनलिस्ट बन गए हैं। पारस से पहले तीन लोग पहले ही फिनाले में पहुंच चुके थे। ये तीन कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, रश्मि देसाई और आसिम रियाज हैं।
3 of 5
Asim Riaz
- फोटो : twitter
पारस के अलावा इम्यूनिटी पाने की रेस में शहनाज कौर गिल, आरती सिंह, माहिरा शर्मा भी थीं। ये चारों सदस्य नॉमिनेटेड थे। नॉमिनेटेड चारों सदस्य आरती, शहनाज, पारस और माहिरा गॉर्डन एरिया में मौजूद जेल में बंद थे। एक मेज पर जेल की चाबी रखी हुई थी। वहीं तीनों एलीट क्लब के मेंबर्स रश्मि, आसिम और सिद्धार्थ को बजर बजते ही चाबी हासिल करनी थी। जिसके हाथ में पहले चाबी आएगी वो जिसे इम्यूनिटी देना चाहता है उसे जेल से बाहर निकाल देगा।
4 of 5
Asim and Sidharth
- फोटो : Instagram
जैसे ही बजर बजा आसिम सिद्धार्थ को पकड़ते हुए दिखे। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। हालांकि सिद्धार्थ चाबी लेने में कामयाब हो गए। सिद्धार्थ पारस को जेल से बाहर निकालते हैं। सिद्धार्थ के ऐसा करते ही पारस भावुक हो जाते हैं और रोने लगते हैं। पारस को ऐसे देख माहिरा कहती हैं- 'क्या हुआ तुझे?' जवाब में पारस कहते हैं कि 'मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।'
5 of 5
Shehnaz, Aarti and Mahira
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
इम्यूनिटी पाने का ये टास्क दो दिन तक चला। आठ फरवरी को ये टास्क खत्म हुआ जिसके बाद पारस इस हफ्ते के नॉमिनेशन से सुरक्षित हो गए। इस तरह से अब घर से बेघर होने के लिए तीन लोग नॉमिनेटेड हैं। ये तीन लोग माहिरा शर्मा, शहनाज और आरती सिंह हैं। अब देखना होगा कि इनमें से कौन फिनाले से महज चंद दिन पहले बाहर हो जाता है।
Bigg Boss 13: प्रपोज डे पर हिमांशी ने आसिम को किया याद, साझा की ये खास तस्वीर