Bigg Boss के घर में चले चप्पल-जूते, आज सिद्धार्थ शुक्ला को पड़ेंगे चांटे
विशाल बिग बॉस से कंफेशन रूम में बुलाने की जिद करने लगते हैं । बिग बॉस विशाल और मधुरिमा को कंफेशन रूम में बुलाते हैं । तब विशाल कहते हैं कि अब मेरे या मधुरिमा में से घर में कोई एक ही रहेगा । अब आज देखते हैं कि बिग बॉस क्या फैसला लेते हैं । इसके अलावा एक और प्रोमो में दिखा कि सिद्धार्थ शुक्ला को भी चांटे पड़े । ये चांटे किसी और ने नहीं, उनकी पक्की दोस्त शहनाज ने ही उन्हें मारे ।
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on
इस प्रोमो में दिखाया गया कि सिद्धार्थ शहनाज पर कमेंट कर रहे हैं । सिद्धार्थ बार-बार शहनाज से ये कहते हैं कि उन्हें माहिरा से जलन होती है । वहीं शहनाज लगातार कहती हैं कि उन्हें कोई जलन नहीं हैं। सिद्धार्थ उन्हें छेड़ते हुए माहिरा से कहते हैं कि 'माहिरा अगर इस घर में कोई सही लड़की है, तो वो तू है। तेरे से लोग इतने जलते क्यों हैं?जलन चीज ही ऐसी है एक बार लग जाए तो वो निकलती नहीं है।'
View this post on Instagram
A post shared by Colors TV (@colorstv) on