'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) लड़ाई का अखाड़ा बन चुका है। कोई न कोई कंटेस्टेंट आए दिन घर में लड़ता हुआ नजर आता है। छह जनवरी को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में घरवालों को मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह का जबरदस्त झगड़ा देखने को मिला। दोनों ने एक दूसरे को गालियां भी दी। इसके बाद मधुरिमा ने विशाल को चप्पल से मारा। बात इतनी बढ़ गई कि 'बिग बॉस' ने इन दोनों में से किसे बाहर जाना है खुद तय करने को बोला।
Bigg Boss 13: गुस्से से तिलमिलाई मधुरिमा ने विशाल को चप्पल से मारा, सबके सामने दीं गालियां
मधुरिमा, विशाल और रश्मि देसाई आपस में बात कर रहे होते हैं। तभी चाय के कप को लेकर दोनों का झगड़ा शुरू हो जाता है। धीरे-धीरे लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि मधुरिमा अपनी चप्पल उतारकर विशाल के हाथ पर मारती हैं। विशाल बुरी तरह भड़क जाते हैं। विशाल बिग बॉस से कन्फेशन रूम में बुलाने की जिद करने लगते हैं।
'बिग बॉस' विशाल और मधुरिमा को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं। 'बिग बॉस' मधुरिमा से कहते हैं जो आपने किया वो गलत बर्ताव है आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। इस पर विशाल कहते हैं कि 'अगर मैं इनको मारता तो भी क्या यही होता?' जवाब में 'बिग बॉस' कहते हैं कि 'क्या आप धमकी दे रहे हैं?' इस पर विशाल कहते हैं कि 'यह हमारा निजी मामला नहीं है। न ही मेरा इनसे कोई रिश्ता है।' 'बिग बॉस' कहते हैं कि 'आपने घर से बेघर होने की प्रक्रिया में मधुरिमा को यह कहते हुए बचाया था कि आपका उनका रिश्ता रह चुका है इसलिए ऐसा कहा।'
विशाल कहते हैं 'यह निजी मामला नहीं है।' इसके बाद 'बिग बॉस' कहते हैं कि 'आप दोनों को फैसला लेना होगा कि घर में से कौन बाहर जाएगा।' इन दोनों को घरवाले समझाते हैं। इस दौरान दोनों की बहस फिर से शुरू हो जाती है। मधुरिमा विशाल से माफी मांगती हैं लेकिन विशाल उनकी एक नहीं सुनते।
विशाल कहते हैं कि यह तीसरी बार हुआ है। विशाल का जवाब सुनकर मैं तो नहीं जा रही है। फिलहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि बिग बॉस के घर से इनमें से कोई बाहर होता है या फिर नहीं। इस बीच 'बिग बॉस' का एक प्रोमो वीडियो आया है। वीडियो नॉमिनेशन प्रकिया है। इस वीडियो में सभी लोग एक कंटेस्टेंट को बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन शहनाज अपना फैसला सुनाकर पूरा खेल पलट देती हैं। देखिए वीडियो...
Phir ek baar #ShehnaazGill ne flip kar di apni game! Iss daav ke baad kaise badlenge ghar ke dynamics?
Bigg Boss 13: नॉमिनेशन से बचाने के लिए शहनाज ने पलटा सिद्धार्थ का गेम, देखते ही भड़कीं माहिरा
Dekhiye aaj raat 10:30 baje.
Anytime on @justvoot @vivo_india @AmlaDaburIndia @bharatpeindia @beingsalmankhan #BiggBoss13 #BiggBoss #BB13 #SalmanKhan pic.twitter.com/nUVlOGbYGA